फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Neeru won the Medal

कांस्य पदक जीत कर आयी गांव की लाडली को किया सम्मानित

Mon, 08 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Mon, 08 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Neeru won the Medal

गुजरात के गांधी नगर में हाल ही में आयोजित हुई नेशनल कबड्डी

विज्ञापन
स्पर्धा में अंडर-16 में बिरधाना गांव की लाडली नीरू दहिया ने अपनी टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

गांव की इस होनहार लाडली को गांव बिरधाना के नवनिर्वाचित सरपंच देेवेंद्र सिंह उर्फ मिंडरी ने अपनी निजी कोष से 2100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। वहीं गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने भी गांव की लाडली को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्याय बिरधाना के स्टॉफ सदस्यों ने भी गांव की इस होनहार बेटी व स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा नीरू दहिया को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व भी गांव बिरधाना की कई लाडलियों ने नेशनल स्तर पर अपनी पहचान बनाकर गांव का नाम रोशन किया है। जिनमें निधि पुत्री ज्ञान सिंह, मनीषा पुत्री मुकेश, काजल पुत्री रामेश्वर, सुनैना पुत्री जयबीर, पूजा पुत्री मुकेश, अंतिम पुत्री जयबीर, मोहिनी पुत्री जयबीर शामिल हैं।

सम्मान समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच देवेंद्र सिंह, हवा सिंह, नरेंद्र सिंह, धूप सिंह, होशियार नंबरदार, नौरंग, जिले सिंह, जय सिंह, बलजीत, बिजेंद्र सिंह, रामकिशन, रणबीर, रामकुमार, उमेद सिंह, रघुबीर, ईश्वर, दलजीत, विक्रम सिंह, दलबीर, सेवानंद, राजेंद्र दहिया व सुरेश दहिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed