फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Necessary items for patients and staff arrived at the civil hospital

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिविल अस्पताल में आया मरीजों व स्टाफ की जरूरत का सामान

Wed, 04 Dec 2024 01:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 04 Dec 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
Necessary items for patients and staff arrived at the civil hospital
03jjrp08- झज्जर। सिविल अस्पताल मेंं आया सामान। संवाद
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल में मरीजों और स्टाफ सदस्यों के लिए जरूरी सामान भेजा है। इसमें कुर्सी, छोटी-बड़ी टेबल, रिकॉर्ड रखने के लिए अलमारियां और इलाज के दौरान मरीजों को कवर करने के लिए ग्रीन स्क्रीन भेजी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आने वाले समय में और सामान भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिन अस्पतालों में जरूरी सामान की कमी थी, उनकी लिस्ट विधानसभा चुनाव से पहले मांगी थी ताकि मरीजों और अस्पताल में किसी प्रकार के सामान की कोई कमी न रहे। अब चुनाव के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सामान सिविल अस्पताल को भेजा गया है। इसमें मरीजों के लिए प्रयाेग होने वाले 52 पेशेंट स्टूल भेजे गए हैं, जिन पर भर्ती मरीज अपना सामान रख सकेंगे। मरीजों के लिए टेबल, 78 गद्दे स्टाफ के लिए 123 कुर्सी, 123 टेबल, इलाज के दौरान मरीजों को कवर करने के लिए 36 ग्रीन स्क्रीन और रिकॉर्ड रखने के लिए लगभग 10 अलमारी भेजी गई हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और पब्लिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा जाएगा सामान
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सामुदायिक और पब्लिक स्वास्थ्य केंद्रों से जरूरी सामान की लिस्ट मांगी गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सामान सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है। अब इस सामान को मांग के अनुसार जिले के सामुदायिक और पब्लिक स्वास्थ्य केंद्रों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
स्वास्थ्य विभाग तरफ से सभी जिलों में जरूरी सामान की मांग भेजने के लिए कहा गया था, जिसके बाद अब विभाग की तरफ से सामान भेजा जा रहा है। आने वाले समय में विभाग की तरफ से और सामान आएगा।
डॉ. ममता त्यागी, उप सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed