फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NCC training will increase discipline: Bhosale

एनसीसी प्रशिक्षण से बढ़ेगा अनुशासन : भौंसले

Fri, 13 Sep 2024 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 13 Sep 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
NCC training will increase discipline: Bhosale
13jjrp05- झज्जर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कासनी में एनसीसी की शुरुआत के दौरान मौजूद स्टा
झज्जर। गांव कासनी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के लिए एनसीसी प्रथम बेंच की शुरुआत 8 हरियाणा बटालियन एनसीसी रेवाड़ी के सूबेदार भौंसले और हवलदार रोहतास की अध्यक्षता में की गई।
विज्ञापन

इच्छुक विद्य्रार्थियों ने शैक्षणिक टेस्ट के साथ-साथ में शारीरिक मापतौल भी किया गया। सूबेदार भौंसले ने कहां कि एनसीसी प्रशिक्षण से छात्रों में अनुशासन बढ़ेगा व देश प्रेम की भावना आएगी। सशस्त्र सेना, अर्द्धसैनिक बलों व पुलिस में अपना जाने वाले बच्चों के लिए यह प्रशिक्षण काफी लाभदायक है।
विज्ञापन

सरपंच अनिल देवी ने कहा कि गांव के स्कूल में एनसीसी शुरू करवाने के लिए कासनी समाज कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारी व ग्राम पंचायत पिछले एक साल से प्रयासरत थे। समिति के प्रधान दिलबाग थानेदार ने बताया कि इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी व बच्चे नशे से भी दूर रहेंगे। इस दौरान स्कूल की प्राचार्या सुनीता देवी, प्राध्यापक राजपाल, उमेद, सूबेदार हंसराज, सूबेदार रामचन्द्र, होशियार सिंह, हवलदार दलीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed