फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Navodaya Vidyalaya's entrance exam will be held on 29th at eight centersNavodaya Vidyalaya's entrance exam will be held on 29th at eight centers

Jhajjar-Bahadurgarh News: 29 को आठ केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Thu, 13 Apr 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 13 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya's entrance exam will be held on 29th at eight centersNavodaya Vidyalaya's entrance exam will be held on 29th at eight centers
झज्जर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 29 अप्रैल को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन किया है, उनके प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी कर दिए गए हैं। जिले में आठ परीक्षा केंद्रों पर 29 अप्रैल को परीक्षा होगी।
विज्ञापन

प्राचार्य राज रतन तिवारी ने बताया कि परीक्षा में स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक से सत्यापित प्रवेश पत्र ही मान्य होगा। परीक्षा के लिए पहले से ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक से एडमिट कार्ड सत्यापित कराना होगा। उसकी फोटो प्रति करवाकर अपने केंद्र पर ही जमा किया जाएगा। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र नजदीक के सीएससी सेंटर या नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट नवोदय. जीओवी.इन पर जाकर डाउलोड कर सकते हैं। विद्यालय के परीक्षा प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस परीक्षा के लिए पूरे जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी। जिसमें जिले के 2489 छात्र-छात्राएं भाग लेगें। विद्यार्थियों को सुबह 10.30 बजे परीक्षा केंद्र पर आवश्यक रूप से रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed