{"_id":"6663965375428be6620aabf6","slug":"naveen-june-becomes-haryana-vice-chairman-of-sanatan-seva-trust-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107802-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सनातन सेवा न्यास के हरियाणा वाइस चेयरमैन बने नवीन जून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सनातन सेवा न्यास के हरियाणा वाइस चेयरमैन बने नवीन जून
Sat, 08 Jun 2024 04:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सनातन सेवा न्यास की ओर से नवीन जून को हरियाणा के वाइस चेयरमैन के पद की जिम्मेदारी दी गई है। युवा नेता नवीन जून ने सनातन सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवओम मिश्रा और हरियाणा प्रदेश चेयरमैन युवराज अक्षय गिरी महाराज का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे सनातन के कार्यों को हमेशा आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि सनातन सेवा न्यास की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। सनातन सेवा न्यास के संरक्षक धर्म चक्रवर्ती तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचर्या हैं। यह न्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संज्ञान में कार्य कर रहा है। भारत के चारों शंकराचार्य न्यास के मार्गदर्शक हैं। जून ने कहा, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की जिम्मेदारी सनातन सेवा न्यास को दी गई थी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के स्मृति चिन्ह सनातन सेवा न्यास द्वारा बांटे गए। भारत देश के सभी शक्ति पीठ का देखरेख का काम सनातन सेवा न्यास का है। नवीन जून ने कहा हरियाणा के सभी युवाओं को सनातन से जोड़ने का कार्य करूंगा।