फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   national cancer institute bhoomi poojan at Badhas

झज्जर के बाढ़सा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का भूमि पूजन

Sun, 13 Dec 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
national cancer institute bhoomi poojan at Badhas
प्रदेश के छोटे से जिले झज्जर को राष्ट्रीय स्तर के मेडिकल हब बनाने की दिशा में शनिवार को बाढ़सा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का भूमि पूजन कर दिया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस संस्थान को प्रदेशवासियों के लिए मेडिकल क्षेत्र में बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि देश में 10 नए एम्स खोलने की योजना पर काम चल रहा है, इसमें से एक हरियाणा में होगा।

इसी दौरान मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने नड्डा से एम्स-2 के इसी परिसर में कार्डियो केयर सैंटर, स्पोर्ट्स एवं फिजिकल साइंस मेडिसन सैंटर खोलने की मांग की।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कार्यक्रम चलने तक नदारद रहे। वे शाम पांच बजे बाद पहुंचे, तब तक सीएम सहित सभी अतिथि जा चुके थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा और मुख्यमंत्री खट्टर ने दोपहर बाद यहां 32 एकड़ में 2035 करोड़ से बनने वाले राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का भूमि पूजन किया।

नड्डा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कैंसर प्रारंभिक स्टेज में डायग्नोस हो जाए, ताकि जीवन बचाना संभव हो। इसके लिए कैंसर के क्षेत्रीय केंद्र खोलने, 20 राज्य कैंसर संस्थान तथा 50 ट्रेसिंग केयर सैंटर खोलने की व्यापक योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में देश में 10 नए एम्स खोलने का प्रस्ताव भी किया है। इसमें हरियाणा भी शामिल होगा।

खट्टर ने कहा मनेठी एम्स पर जल्द लें फैसला
केंद्रीय मंत्री के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नड्डा से कहा कि सरकार ने रेवाड़ी के गांव मनेठी में एम्स केंद्र खोलने का प्रस्ताव पत्र आपको भेजा है।

इस पर जल्द फैसला लें। सीएम ने कहा कि सरकार ने हर जिले में 300-300 बिस्तरों के अस्पताल पर एक-एक मेडिकल खोलने की योजना तैयार की है, ताकि डाक्टरों की कमी को भी पूरा किया जा सके।


बाद में पहुंचे विज
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी आमंत्रित थे, लेकिन वे नदारद रहे। करीब साढ़े 4 बजे कैंसर संस्थान के भूमि पूजन का कार्यक्रम खत्म हुआ।

पांच बजे केंद्रीय मंत्री नड्डा व सीएम मनोहर लाल चले गए। विज इसके बाद बाढ़सा पहुंचे। उन्होंने वहां संस्थान के मॉडल का निरीक्षण किया। लेट पहुंचने के पत्रकारों के सवाल को वे टाल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed