फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Names of Those Who Cross-Voted Should Be Made Public: Aditya Chautala

क्रॉस वोटिंग करने वालों के नाम हों सार्वजनिक : आदित्य चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Names of Those Who Cross-Voted Should Be Made Public: Aditya Chautala
19jjrp19- इनेलो कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला।
झज्जर। इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि क्रॉस वोटिंग के मामले में कांग्रेस व भाजपा अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। उन्होंने मांग की कि उनके नाम सार्वजनिक करें जिन्होंने पार्टी लाइन से हटकर वोटिंग की।
विज्ञापन

वह वीरवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। आरोप लगाया कि क्रॉस वोटिंग के लिए भाजपा का एक और कांग्रेस के 9 विधायक जिम्मेदार हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि हुड्डा इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इनेलो को भाजपा की बी टीम बताने वाले हुड्डा खुद ही भाजपा की बी टीम साबित हो रहे हैं। बैठक में चौटाला ने आगामी 23 मार्च को नरवाना में आयोजित होने वाले शहीदी दिवस कार्यक्रम का भी जिक्र किया। दावा किया कि झज्जर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed