{"_id":"65dd96a08c8e9e0a1206dd77","slug":"nafe-singh-rathi-murder-case-sunaina-chautala-reached-bahadurgarh-to-express-her-condolences-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नफे सिंह राठी हत्याकांड: शोक व्यक्त करने बहादुरगढ़ पहुंची सुनैना चौटाला, मामले में सरकार पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नफे सिंह राठी हत्याकांड: शोक व्यक्त करने बहादुरगढ़ पहुंची सुनैना चौटाला, मामले में सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Tue, 27 Feb 2024 01:35 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:35 PM IST
सार
नफे सिंह राठी हत्या के बाद शोक उनके घर शोक व्यक्त करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। इस कड़ी में शोक व्यक्त करने के लिए सुनैना चौटाला भी पहुंची। उन्होंने इस हत्याकांड के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
शोक व्यक्त करने पहुंची सुनैना चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नफे सिंह राठी हत्या के बाद शोक व्यक्त करने के लिए सुनैना चौटाला बहादुरगढ़ उनके निवास पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा बनने के बाद इससे बड़ा हत्याकांड नहीं हुआ है। कहा कि नफे सिंह ने सरकार से सुरक्षा मांगी थी, लेकिन सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण नफे सिंह राठी हमारे बीच नहीं है, और हमने परिवार का सदस्य खोया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नफे सिंह हत्याकांड में दिल्ली से जांच के लिए दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के टीम अधिकारी भी निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नफे सिंह राठी के पुत्र जितेंद्र राठी और भतीजे कपूर राठी से बातचीत की। वहीं, नफे सिंह राठी के निवास के बाहर जटवाड़ा मोहल्ला में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय चौटाला और नफे सिंह राठी के परिजनों ने पुलिस प्रशासन को सात दिन का समय आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया है। अभय चौटाला ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि इस दौरान मामले में कोई ठोस कार्रवाई पुलिस ने नहीं की तो इनेलो पार्टी बड़ा फैसला लेगी।
बहादुरगढ़ में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी समेत चार को गोलियां मारी गई थी। चारों को शहर के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नफे सिंह राठी समेत दो की मौत हो गई है। वहीं, मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित करने के आदेश दिए हैं।