फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nafe Singh Rathi murder case, killers ran towards Sonipat via Asoda, miscreants opened fire while turning car

नफे सिंह राठी हत्याकांड: आसौदा के रास्ते सोनीपत की ओर भागे हत्यारे, कार मोड़ते समय बदमाशों ने की फायरिंग

Mon, 26 Feb 2024 12:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 26 Feb 2024 12:00 PM IST
सार

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बदमाश हत्या के बाद असौदा के रास्ते सोनीपत की तरफ भागे थे। पुलिस अलग-अलग टीमें बनाकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Nafe Singh Rathi murder case, killers ran towards Sonipat via Asoda, miscreants opened fire while turning car
इनेला प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या। - फोटो : संवाद

विस्तार

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के बदमाश पूरी योजना बनाकर आए थे। उन्होंने पूर्व विधायक नफे सिंह की रेकी की और जब फाटक पर गाड़ी रुकी तो उसके चंद मिनटों बाद ही पीछे से आकर बदमाशों ने तोबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी है। बदमाश ने इस दौरान 50 से अधिक राउंड फायरिंग की। वहीं, बदमाशों ने कुछ मीटर आगे जाकर गाड़ी मोड़ते वक्त भी गोलियां चलाईं।

विज्ञापन


विज्ञापन


जिसके बाद बदमाश असौदा के रास्ते सोपीपत की तरफ भागे थे। पुलिस लगातार सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बदमाशों ने अत्याधुनिक हथियारों से गोलियां चलाईं। हमलावर नौजवान थे। उन्होंने चेहरा भी नहीं ढक रखा था। मौके पर मौजूद एक युवक ही उनकी गाड़ी लेकर अस्पताल तक पहुंचा और भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं रहा घटनाक्रम
1. बहादुरगढ़ के गांव बराही में रविवार शाम 4 बजे इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी एक रस्मक्रिया में गए थे और शाम 4:45 बजे वापस बहादुरगढ़ लौट रहे थे।
2. करीब 5 बजे पैसेंजर गाड़ी बहादुरगढ़ से रोहतक की तरफ निकलनी थी, इसलिए फाटक बंद था। नफे सिंह की गाड़ी फाटक पर आकर रुकी।
3. गाड़ी रुकते ही पीछे से आई एक आई-20 कार से चार युवक उतरे। एक युवक गाड़ी के अंदर बैठा रहा। चारों ने कार सवार नफे सिंह राठी व उनके सहयोगियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। नफे सिंह अगली सीट पर बैठे थे उन्हें पांच से ज्यादा गोलियां लगीं।
4. कार में सवार ड्राइवर, गनमैन और राठी के एक अन्य सहयोगी को भी कई गोलियां लगीं। इनमें नफे सिंह राठी और जयकिशन दलाल मौके पर ही निढाल हो गए।
5. सभी हताहतों को उसी गाड़ी से बहादुरगढ़ के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल पहुंचाया गया।
6. सूचना मिलने पर पुलिस की टीमों ने घटनास्थल और अस्पताल में पहुंचकर मामले की जांच आरंभ की।
7. डॉक्टरों ने नफे सिंह राठी व जयकिशन दलाल को बचाने के लिए काफी देर तक सीपीआर दिया, लेकिन दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।
8. राठी पर हमले की खबर पूरे इलाके में फैल गई। अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।
9. झज्जर से पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन भी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद नफे सिंह और जयकिशन दलाल को मृत घोषित कर दिया गया।
10. करीब 8 बजे इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्थिति के बारे में पीड़ित परिजनों व पुलिस अधिकारियों से बातचीत की और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed