फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Murderer with reward of Rs 5,000 arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: पांच हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jul 2024 06:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 29 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Murderer with reward of Rs 5,000 arrested
बहादुरगढ़। सीआईए टू बहादुरगढ़ टीम ने वर्ष 2006 में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में कोर्ट से उद्घोषित पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए विजयपाल निवासी जाखौदा, जिला झज्जर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने बताया कि आरोपी विजयपाल ने 2006 में एक व्यक्ति की क्रेन के धंधे की रंजिश को मन में रखते हुए गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी को अदालत द्वारा अपराधी घोषित करते हुए सजा सुनाई थी और उसे रोहतक जेल में बंद रखने के आदेश दिए थे। इसके बाद आरोपी द्वारा जेल से कुछ दिन की पैरोल मिलने पर अपने घर आया, लेकिन आरोपी वापिस नहीं गया। इसकी शिकायत जेल अधीक्षक ने की थी।इस पर थाना सदर बहादुरगढ़ में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद अदालत द्वारा आरोपी को फरवरी 2016 में उद्घोषित आरोपी घोषित किया गया। जिस पर पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज द्वारा 5000 का इनाम घोषित किया गया था। जिसकी तलाश झज्जर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed