{"_id":"65ae35bbf899752efa058b15","slug":"murder-with-axe-in-jhajjar-stabbed-several-times-in-head-due-to-fight-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: भात की तैयारी कर रहे व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, झगड़े की रंजिश में सिर में किए कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: भात की तैयारी कर रहे व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, झगड़े की रंजिश में सिर में किए कई वार
Mon, 22 Jan 2024 03:00 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:00 PM IST
सार
झज्जर में रंजिश में एक व्यक्ति की सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। असदपुर खेड़ा गांव निवासी राजेंदर और उसका परिवार भात में जाने की तैयारी कर रहा था। जब वह वापस लौट रहा था तो पीछे से किसी ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर के असदपुर खेड़ा गांव में पड़ोसियों ने कुछ दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में एक व्यक्ति की सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वार कर आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक और उसका परिवार भात में जाने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार असदपुर खेड़ा गांव निवासी राजेंदर और उसका परिवार भात में जाने की तैयारी कर रहा था। राजेंदर घर का कोई सामान लाने के लिए बाजार गया था। ज़ब वह वापस लौट रहा था तो पीछे से किसी ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजन उसे अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी बात कों लेकर पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। उसी के चलते यह हमला किया गया हैं।
विज्ञापन