फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   murder of old man, came in sisters house, dead body found

आसंडा गांव में बहन के घर आए बुजुर्ग की हत्या, कारणों का खुलासा नहीं

Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
murder of old man, came in sisters house, dead body found
बहादुरगढ़। आसंडा गांव में अपनी बहन के पास आए बुजुर्ग का शव खेतों में पड़ा मिला है। बुजुर्ग की मौत किन कारणों से हुई है या फिर किसी ने उसकी हत्या की है। इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आसंडा गांव के खेतों में अपनी बहन के पास आए सोनीपत के मयूर विहार निवासी बलजीत (65) का शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मांडोठी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की छानबीन करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मृतक बलजीत के पुत्र विजय कुमार ने पुलिस को किसी के साथ रंजिश नहीं होने के बारे में बताया है। वहीं परिजन बलजीत की हत्या का शक भी जता रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने मृतक के पुत्र विजय के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बताया गया है कि मृतक बलजीत 26 अगस्त को आसंडा गांव में अपनी बहन के पास आया था। वह वर्ष 2008 में फौज से सेवानिवृत्त हुआ था। इसके बाद इधर-उधर आता-जाता रहता था। मृतक बलजीत शराब का आदी भी बताया जा रहा है। बुजुर्ग बलजीत की हत्या के पीछे कोई कारण सामने नहीं आ रहे हैं। मृतक बलजीत के पास दो लड़की और एक लड़का है। दोनों लड़कियों की शादी की हुई है। शुक्रवार को मांडोठी चौकी पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम में मृतक बुजुर्ग के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। अब पुलिस कई पहलुओं को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ किया है केस दर्ज : जांच अधिकारी
बलजीत की हत्या क्यों और किसने की। इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों की तरफ से भी अभी किसी पर कोई शक नहीं जताया गया है और न ही किसी से रंजिश होने की बात से भी इंकार किया है। फिलहाल परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दे दिया गया है।
- प्रवीण कुमार, जांच अधिकारी मांडोठी चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed