{"_id":"655bbdc6cac0729d1302d61d","slug":"municipal-council-will-remove-hoardings-and-flex-installed-illegally-in-the-city-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-5626-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद हटवाएगा शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग, फ्लैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद हटवाएगा शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग, फ्लैक्स
Tue, 21 Nov 2023 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे अवैध रूप से लगे होर्डिंग, फ्लैक्स, बैनर को जल्द ही नगर परिषद द्वारा हटवाने का काम किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही नगर परिषद की तरफ से शहर में अभियान चलाया जाएगा। यही नहीं शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का सुंदरीकरण भी नगर परिषद द्वारा किया जाएगा। इसके तहत वहां पर बागवानी, लाइटिंग का काम किया जाएगा।
सुंदरीकरण से पूर्व सभी चौक चौराहों पर लगे होर्डिंग, बैनरों, पोस्टरों और फ्लैक्स को हटवाया जाएगा, ताकि चौकों की सुंदरता बनी रहे। इसका काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद द्वारा एमई के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। शहर में हर चौक-चौराहे के अलावा सरकारी व निजी संपत्तियों पर लोगों ने अवैध रूप से होर्डिंग, बैनर, फ्लैक्स और पोस्टर तक लगाए हुए हैं।
इसके चलते नगर परिषद को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। नगर परिषद ने बाकायदा प्रचार के लिए 18 साइट्स तय की हुई हैं। इनके अलावा कहीं पर भी अवैध रूप से होर्डिंग, बैनर, फ्लैक्स व पोस्टर लगाने पर चालान का प्रावधान किया गया है, लेकिन अधिकारियों ने पिछले सात माह में कोई चालान तक नहीं किया है।
विज्ञापन
दुकानदार भी निर्धारित सीमा में कर सकते प्रचार
शहर में जितने भी दुकानदार हैं, वहां भी अपनी दुकान के बाहर निर्धारित की गई सीमा के अंदर ही अपनी दुकान का प्रचार के लिए बोर्ड लगा सकते हैं। उससे ज्यादा जगह पर प्रचार करने के लिए सामग्री लगाने पर नगर परिषद की अनुमति लेनी होती है, लेकिन शहर में किसी दुकानदार ने ऐसा नहीं किया हुआ, बल्कि काफी ज्यादा एरिया में प्रचार सामग्री को लगा रखा है। यही नहीं कई दुकानदारों ने तो मुख्य मार्ग पर ही होर्डिंग, फ्लैक्स रखवाए हुए हैं, जिससे आवागमन में भी दिक्कत आती है।
शहर में अवैध रूप से होर्डिंग, बैनर, फ्लैक्स लगाना गलत है। समय-समय इसे हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है। जल्द ही दोबारा से अभियान चलाया जाएगा।
- केके यादव, ईओ, नगर परिषद, झज्जर।