फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Municipal Council removed 15 huts from Rohtak-Delhi road.

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहतक-दिल्ली रोड से नगर परिषद ने 15 झोपड़ियां हटवाई

Fri, 25 Oct 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 25 Oct 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council removed 15 huts from Rohtak-Delhi road.
-फोटो 62 : झोपड़ियों को हटाते नगर परिषद कर्मचारी।
बहादुरगढ़। नगर परिषद ने वीरवार को रोहतक-दिल्ली रोड पर सेक्टर-6 के सामने से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत नगर परिषद ने यहां से करीब 15 झुग्गी झोपड़ियों को हटवाया। यह कार्रवाई सेक्टर-6 रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन

झोपड़ियों में रहने वालों ने नगर परिषद अधिकारियों से दिवाली तक का समय देने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने एक न सुनी और अपनी कार्रवाई जारी रखी। अधिकारियों का कहना है कि इन्हें पहले भी कई बार समय दिया जा चुका है, लेकिन यहां से झुग्गी झोपड़ी नहीं हटाई गई। इसके चलते नगर परिषद को यह कार्रवाई करनी पड़ी।रोहतक-दिल्ली रोड पर सेक्टर-6 के सामने काफी संख्या में प्रवासी लोग झुग्गी झोपड़ी डाल कर रह रहे हैं। इन्हें हटवाने के लिए सेक्टर-6 निवासी कई बार नगर परिषद अधिकारियों से गुहार लगा चुके थे। पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा, विकास गुप्ता, पवन जैन, महिपाल गुलिया, जितेंद्र राठी व सेक्टर-6 रजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन बहादुरगढ़ से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यहां काफी संख्या में प्रवासी लोग रहते हैं। छोटे-छोटे बच्चे सड़कों पर घूमते हैं। जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। इनका सफाई की ओर भी कोई ध्यान नहीं है। इसी पर संज्ञान लेते हुए वीरवार को नगर परिषद अधिकारियों ने 15 झुग्गी झोपड़ियों को हटवाया और सामान भी जब्त किया।
विज्ञापन

छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कहां जाएं
यहां रह रही महिलाओं ने नगर परिषद टीम से कहा कि उनके छोटे छोटे बच्चे हैं। इन्हें लेकर अब वे कहा जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों से दिवाली तक का समय मांगा है लेकिन अधिकारियों ने उनकी बात तक नहीं सुनी। नगर परिषद अधिकारियों व सेक्टर-6 रजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि पहले भी कई बार हटने के लिए कहा था लेकिन ये नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 62 : झोपड़ियों को हटाते नगर परिषद कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed