फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Munesh won the election of Panch by one vote in Mundsa

Jhajjar-Bahadurgarh News: पंचायत उपचुनाव... मुंदसा में मुनेश एक वोट से जीती पंच का चुनाव

Mon, 10 Jul 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 10 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Munesh won the election of Panch by one vote in Mundsa
मतदान केंद्र के बाहर तैनात पुलिस के जवान।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास। मातनहेल ब्लॉक के चार गांवों में पंच पदों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में रहे। रविवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। शनिवार शाम 4 बजे ही पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र पर पहुंच चुकी थीं, जबकि मतदान रविवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलता रहा। मुंदसा में वार्ड 6 में मुनेश एक वोट से जीती पंच का चुनाव जीती।
पोलिंग पार्टियों को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पूरी प्रक्रिया बताई गई थी। उपचुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन भी अलर्ट नजर आया। थाना प्रभारी जयभगवान, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजाराम व तहसीलदार मातनहेल ने स्वयं मतदान केंद्रों पर पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

खंड मातनहेल के चार गांवों में पंच पद के लिए उपचुनाव हुआ है। ब्लॉक के नौगांव गांव के वार्ड नंबर 11 से दो महिला उम्मीदवार मैदान में थीं। सामान्य सीट पर सुनीता पत्नी गजराज व पूजा पत्नी मनजीत के बीच सीधी टक्कर थी। पूजा को 33 वोट मिले और सुनीता को 99 वोट मिले। इस वार्ड में सुनीता 66 वोटों से विजयी हुई हैं। वार्ड में कुल मतदाताओं की संख्या 158 हैं। वार्ड 8 में सर्वसम्मति से विष्णु को पंच बनाया गया है, जबकि वार्ड नौ में सोनिया पत्नी सतीश को सर्वसम्मति से पंच चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव जमालपुर में वार्ड 1 में बलराम व भूपेंद्र के बीच टक्कर रही। मतदाताओं की संख्या 153 रही। बलराम को 48 वोट मिले व भूपेंद्र को वोट 52 मिले। बलराम चार वोटों से विजयी रहे। बीड छुछकवास में वार्ड 11 में 158 मतदाता रहे। यहां पूजा और सुखप्रीत कौर के बीच टक्कर देखने को मिली। पूजा को 0 वोट मिले, जबकि सुखप्रीत कौर को 43 वोट से विजयी रहीं।
मुंदसा में वार्ड नंबर 1 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था। यहां रामअवतार और प्रवीण दो अपना भाग्य आजमा रहे थे। वार्ड में मतदाताओं की संख्या 200 रही। रामअवतार को 94 तो प्रवीण को 57 वोट मिले। रामअवतार 37 वोटों से विजयी रहे। वार्ड नंबर में 6 कुल मतदाताओं की संख्या 195 हैं।

यहां मुनेश और रेखा के बीच टक्कर रही, जिसमें मुनेश को 72 और रेखा को 71 वोट मिले। मुनेश मात्र एक वोट से विजयी रहीं। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि सभी जगह चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो गए हैं कहीं भी किसी प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed