फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mundakheda team got first place in the quiz.

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रश्नोत्तरी में मुंडाखेड़ा की टीम ने पाया पहला स्थान

Wed, 05 Nov 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 05 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mundakheda team got first place in the quiz.
04jjrp01- प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित करते संस्था के सदस्य। स्रोत-आयोजक
झज्जर। अंतर विद्यालय हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में बादली और फर्रुखनगर खंड के राजकीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालय फर्रुखनगर सहित दस टीमों ने भाग लिया। आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुंडाखेड़ा में चौ. हरिराम फलसवाल की स्मृति में हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला चरण हरियाणा के इतिहास, भूगोल, पर्यावरण, प्रशासन, संस्कृति, कला, समाज, शिक्षा, खेल और व्यक्तित्व और दूसरा रैपिड फायर राउंड रहा। इसमें दो मिनट में 10 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक चरण के अंक समान रहे।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुंडाखेड़ा ने पहला, नवोदय विद्यालय फर्रुखनगर ने दूसरा, माध्यमिक विद्यालय लगरपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहली टीम को 2,100 रुपये, दूसरी टीम को 1,500 रुपये और तीसरी टीम को 1,200 रुपये पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. प्रताप फलसवाल, चौधरी हरिराम फलसवाल के परिवार से आईं सुरेश देवी, अध्यापिका सोनिका, मनीषा, काजल, संतोष कुमारी, प्राचार्य तेजेंद्र सिंह, सुचेता कादयान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed