{"_id":"65f4084aa5abf2521c05f844","slug":"mp-brijendra-singh-reached-bahadurgarh-said-bjp-situation-not-good-in-haryana-congress-will-win-in-election-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ पहुंचे सांसद बृजेंद्र सिंह: कहा- भाजपा की स्थिति हरियाणा में ठीक नहीं, लोस चुनाव में जीतेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ पहुंचे सांसद बृजेंद्र सिंह: कहा- भाजपा की स्थिति हरियाणा में ठीक नहीं, लोस चुनाव में जीतेगी कांग्रेस
Fri, 15 Mar 2024 02:05 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:05 PM IST
सार
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी और जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा से उनकी विचारधारा मेल नहीं खा रही थी, इसलिए भाजपा से किनारा किया।
विज्ञापन
हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद बृजेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर में पहुंचे हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद बृजेंद्र सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन, अग्निपथ स्कीम, अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों की अनदेखी के बाद भाजपा छोड़ने का फैसला लिया।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से 2-4 दिन पहले मुख्यमंत्री का बदले जाना दर्शाता है कि भाजपा की स्थिति हरियाणा में ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे इस्तीफे के बाद भाजपा की स्थिति खुल कर सभी के सामने आ गई है। बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति हरियाणा में पूरी तरह मजबूत है।
विज्ञापन
आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी और जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा से उनकी विचारधारा मेल नहीं खा रही थी, इसलिए भाजपा से किनारा किया। उन्होंने कहा कि वे आईएएस का पद छोड़कर राजनीति में इसलिए आए थे कि जनता की सेवा कर सके, लेकिन ऐसी जगह नहीं रह सकता। जहां पर हमेशा तनाव और असहजता महसूस करूं।उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व को सीएम बदलने का फैंसला 8-10 महीने पहले ही लेना चाइए था।
विज्ञापन