{"_id":"69909789082796c3c007ba08","slug":"mother-father-worship-day-was-celebrated-under-the-aegis-of-yoga-vedanta-seva-samiti-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121160-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस
Sun, 15 Feb 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 57 : मातृ पितृ पूजन करते हुए बच्चे व बड़े। स्रोत समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। संत आसाराम आश्रम की योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में शहर के विभिन्न विद्यालयों में मातृ-पितृ पूजन दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का तिलक कर, पुष्प अर्पित कर एवं आरती उतारकर उनका पूजन किया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह कार्यक्रम राणा प्रताप स्कूल, एसआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जगदीश मेमोरियल स्कूल, होली चाइल्ड स्कूल, छोटूराम स्कूल तथा गवर्नमेंट स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आश्रम की ओर से सेवादार वीना बत्रा, आरती, पूनम, आभा, भावना, अनीता ने विशेष सहयोग दिया।
समिति प्रवक्ता नवीन मल्होत्रा ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव में आज की युवा पीढ़ी वैलेंटाइन डे जैसे आयोजनों की ओर आकर्षित हो रही है जबकि भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। हमारे शास्त्रों में मातृ देवो भव, पितृ देवो भव का संदेश दिया गया है।