फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   More than 6500 students appeared in the second phase of the exam

Jhajjar-Bahadurgarh News: दूसरे चरण में 6500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Fri, 06 Dec 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 06 Dec 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
More than 6500 students appeared in the second phase of the exam
05jjrp02- झज्जर। राजकीय कन्या स्कूल में आयोजित सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। संव
झज्जर। जिले में दूसरे चरण की ब्लाकस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थाओं में आयोजित ब्लाकस्तरीय प्रतियोगी परीक्षा में 6591 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान एसीपी धर्मबीर सिंह को नोडल अफसर की जिम्मेवारी सौंपी गई। झज्जर यातायात पुलिस के समन्वयक उप निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि वीरवार को जिले में खंडस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। जिले के लगभग सभी स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में सड़क सुरक्षा नियमों से संंबंधित पहले चरण की परीक्षा 12 नवंबर को आयोजित हुई थी। उपरोक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियाें को दूसरे चरण की परीक्षा में बैठने का अवसर मिला है।

उन्होंने बताया कि झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़, मातनहेल और साल्हावास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके बाद अब जिलास्तरीय प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। दूसरे चरण की ब्लाकस्तरीय परीक्षा को सफल आयोजन में एसीपी धर्मवीर सिंह, यातायात प्रबंधक विकास कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, सतीश शर्मा, रविंद्र सैनी, सुधीर भारद्वाज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed