फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   More than 100 couples tied the knot on leap year day

Jhajjar-Bahadurgarh News: लीप वर्ष के दिन 100 से अधिक जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

Fri, 01 Mar 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 01 Mar 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
More than 100 couples tied the knot on leap year day
बहादुरगढ़। वीरवार को लीप वर्ष का अंतिम दिन रहा। इस दिन सात फेरे लेकर करीब 100 से अधिक जोड़े जन्म जन्मांतर के बंधन में बंधे। बैंड, बाजा, डीजे, डांस के बीच लोगों ने जमकर धमाल किया। हर ओर बैंड बाजों की धुन सुनाई दी। बहादुरगढ़ की सड़कों पर वीरवार को काफी भीड़भाड़ रही। कपड़ों से लेकर फूल वालों की दुकानों व विवाह से संबंधित अन्य सामान बेचने वालों की दुकानों पर भीड़ नजर आई।
विज्ञापन


इस दिन वाटिकाएं, बैंक्वेट हॉल, धर्मशाला व अन्य विवाह स्थल रोशनी से झिलमिला रहे थे, वहीं बाराती भी बैंड बाजे के बीच थिरकते नजर आए। सड़क किनारे दूल्हे की गाड़ी सजाने वालों के यहां कई-कई गाड़ियां सजती दिखी। लाल चौक पर गाड़ी सजाने का काम करने वाले अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने शादियों के मौके को ध्यान में रखते हुए अधिक फूल मंगवाए थे। शाम होते-होते कम पड़ गए।
विज्ञापन

लोग टैक्सियों की बुकिंग के लिए इधर-उधर घूम रहे थे, लेकिन उन्हें काफी ऊंचे दामों में भी टैक्सी उपलब्ध नहीं हो रही थी। डीजे वालों में भी काफी व्यस्तता थी उन्हें आज के दिन कई-कई शादियों में डीजे लगाया। शादी का शुभ मुहूर्त और लीप वर्ष का अंतिम दिन होने के चलते टैक्सी वाले, बैंड वाले, टेंटवाले, हलवाई व पंडित भी दिनभर व्यस्त रहे। सुबह होते ही नगर में ढोल व बैंड की आवाजें आनी शुरू हो गई और शाम नजदीक आती गई तो शादियों का यह माहौल और भव्य होता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed