{"_id":"63a370fb453fb62f7d5f44da","slug":"modi-government-scared-of-bharat-jodo-yatra-rajendra-joon-bahadurgarh-news-rtk6670959140","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के साथ यात्रा में बढ़ते जनसैलाब से घबराई मोदी सरकार : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के साथ यात्रा में बढ़ते जनसैलाब से घबराई मोदी सरकार : विधायक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चलते एकजुट होते भारत और देश में कांग्रेस की बढ़ती लहर से मोदी सरकार पूरी तरह से बौखला व घबरा गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश व हरियाणा प्रदेश में सत्ता बदलाव
का आगाज करेगी।
यह बात कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून ने फिरोजपुर झिरका में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में प्रवेश पर यात्रा का जोरदार स्वागत करते हुए कही। विधायक बहादुरगढ़ से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए फिरोजपुर झिरका में मुंडाका बार्डर पर पहुंचे। बुधवार को सुबह भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश के दौरान यात्रा के जिला झज्जर के कॉर्डिनेटर एवं विधायक राजेंद्र सिंह जून की अगुवाई में राहुल गांधी व यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ों यात्रा का स्वागत करने के साथ यात्रा में शामिल होकर मोदी
सरकार द्वारा की जा रही नफरत की राजनीति, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी के हाथ मजबूत किए। विधायक जून ने कहा कि जैसे-जैसे भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ रही है इस यात्रा में लोगों का सैलाब राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है जिससे स्पष्ट है कि आगामी चुनाव में देश की जनता लोकतांत्रिक तरीके से वोट की ताकत से मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने को एकजुट हो रही है।
विज्ञापन
--------