फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Modernization work of railway station slowed down due to lack of vacant police post

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस चौकी खाली न होने से सुस्त हुआ रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का काम

Mon, 02 Oct 2023 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 02 Oct 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Modernization work of railway station slowed down due to lack of vacant police post
बहादुरगढ़। अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत बनने वाले बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का कार्य तेज हो गया है। हालांकि अभी रेलवे चौकी यहां से शिफ्ट नहीं हुई है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार का कहना है कि स्थायी पुलिस चौकी का कार्य पूरा कर दिया है। पुरानी चौकी खाली न होने के कारण काम में अड़चन आ रही है। जब तक चौकी नहीं हटेगी, काम आगे कैसे बढ़ेगा। फिलहाल रेलवे के फाउंडेशन तैयार करने के लिए नींव खुदाई का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत भवन बनाया जाएगा। 6 अग्रस्त को वीडियो कांन्फ्रेसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शिलान्याय कर दिया था। शुरूआत में काम कछुआ गति से चला, लेकिन अब धीरे-धीरे कार्य में तेजी आ रही है लेकिन जीआरपी की पुरानी पुलिस चौकी न हटने की वजह से काम सुस्त हो गया है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन का कार्य तीन वर्षों में पूरा होगा। इसे एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जाएगा। पहले चरण में 25 करोड़ रुपये इसके निर्माण में खर्च होंगे। जबकि दूसरे फेज में भी कई तरह के कार्य किए जाएंगे। रेल मंत्रालय ने अपनी योजना के तहत बहादुरगढ़ स्टेशन को विस्तार और विकास कार्यों के लिए चिह्नित किया है। जल्द ही स्टेशन पर विद्युत, पार्किंग, वेटिंग एरिया, लैण्ड स्केपिंग जैसे क्षेत्रों में विस्तार किया जाएगा। बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन की बाउंड्री के साथ सड़कों का निर्माण किया जाएगा। पूर्व दिशा में पार्किंग बनेगी। जबकि पश्चिमी की तरफ पार्क विकसित करने की योजना है। स्टेश पर 24 घंटे बिजली, पीने का पानी, वातानुकूलित लॉबी, हाई स्पीड एस्केलेटर, एयर कॉनकोर्स और होटल जैसी सुविधाएं जोड़ने की योजनेा है। स्टेशन पर प्रवेश द्वार का चौड़ीकरण, उच्च स्तरीय प्रकाश व्यवस्था, स्टेशन वेटिंग हॉल का विस्तार, स्टेशन पर उपलब्ध अनुपयोगी स्थान को जोड़ते हुए एग्जीक्यूटिव लाउंज का विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया के प्रत्येक तरफ साइनेज, अप्रोच सड़क का चौड़ीकरण, पैदल चलने वालों के लिए रास्ता, वाहन का प्रवेश-अस्तित्व, भूनिर्माण, दूसरा प्रवेश द्वार हरे पैच और स्थानीय कला को बढ़ावा देने के लिए कार्य किए जाने हैं। प्लेटफार्मों व शैडों की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन...

रेलवे स्टेशन को नवीनीकरण करने का कार्य वर्धमान कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। ठेकेदार तरुण कुमार ने बताया कि काम में तेजी लाई जा रही है। रेलवे चौकी माल गोदाम की तरफ तैयार कर दी गई है, लेकिन यह खाली नहीं हो रही है। ऐसे में कार्य करने में अड़चन आ रही

है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed