{"_id":"66b6c80c3c620d114400e836","slug":"mock-drill-necessary-to-prevent-earthquake-disaster-dc-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112697-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप आपदा से बचाव के लिए मॉक ड्रिल जरूरी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप आपदा से बचाव के लिए मॉक ड्रिल जरूरी : डीसी
Sat, 10 Aug 2024 07:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 12को होगी मॉक ड्रिल,टीम वर्क की भावना से हो मॉक ड्रिल अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि 12 अगस्त को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए शासन-प्रशासन द्वारा किए गए उपायों को परखने के लिए मॉक ड्रिल होगी। इस मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को टेबल टॉप अभ्यास किया गया।
उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल गुरुग्राम मार्ग स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में होगी। डीसी ने निर्देश दिए कि आपदा संभावित क्षेत्र, लो लाइन एरिया की पहचान करते हुए ठोस रणनीति तैयार की जाए ताकि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने आपदा प्रबंधन उपायों से जुड़े प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मॉक ड्रिल की अब तक की गई तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बीच एनडीआरएफ अधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने मॉक ड्रिल की विस्तार से जानकारी दी। टेबल टाप अभ्यास में एसडीएम बादली सतीश यादव,एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल,एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक वीसी से जुड़े। इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसीपी संजय कुमार, डीआरओ प्रमोद चहल, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता अमित श्योकंद उपस्थित रहे।