फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mobile service will start for livestock care

Jhajjar-Bahadurgarh News: पशुधन की देखरेख के लिए शुरू होगी मोबाइल सेवा

Sun, 14 Jan 2024 03:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 14 Jan 2024 03:52 PM IST
विज्ञापन
Mobile service will start for livestock care
कृषि मंत्री जेपी दलाल का स्वागत करते मांडौठी गौशाला आयोजक।
बहादुरगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार गोसेवा को लेकर सजग है। सरकार द्वारा गौ सेवा आयोग के बजट में दस गुणा बढ़ोतरी की गई है। इसे बढ़ाकर 400 करोड़ कर दिया गया है। जल्द ही पशुधन की देखरेख के लिए मोबाइल सेवा भी शुरू की जाएगी। उन्होंने जिले की सात गोशालाओं के लिए 76 लाख के चेक संचालकों को सौंपे। मंत्री ने मांडौठी गोशाला के लिए एक एंबुलेंस देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

मांडौठी की आर्यव्रत गौशाला के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कृषि मंत्री ने लोगों से गोमाता की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोशालाओं का बजट कई गुणा करते हुए गौ रक्षा का संकल्प लिया है। पूरे देश में गोमाता की रक्षा के लिए बनाए गए कठोर कानून की प्रशंसा हो रही है। उन्होंने गोशाला परिसर में हवन में पूर्णाहुति डाली। इस मौके पर प्रधान कृष्ण खत्री, पूर्व प्रधान बल्लू राम, खाप 84 प्रधान रोहतास, शमशेर दलाल मांडोठी, अतर सिंह आसौदा, पूर्व चेयरमैन दयानंद, कपूर प्रधान नौगामा, जयसिंह गिरधालिया, महेंद्र प्रधान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार पशुधन को घर द्वार पर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल एंबुलेंस सेवा शुरू कर रही है। इसके लिए प्रथम चरण में 70 एंबुलेंस तैयार की जा रही हैं और दूसरे चरण में 200 सेवा में शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि एक फ़ोन पर डॉक्टर और दवाई उपलब्ध होंगी। कृषि मंत्री दलाल ने फसल विविधीकरण पर जोर देते हुए कहा कि सरकार ने अनेक अनुदान आधारित योजनाएं शुरू की हुई हैं। किसानों को इसका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने पशुधन बीमा, पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड योजना आदि अनेक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ड्रोन से नैनो यूरिया छिड़काव सहित कई लाभकारी योजनाओं को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इन गोशालाओं को दिए चेक
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कार्यक्रम के दौरान आर्यव्रत गोशाला मांडौठी को 21 लाख तीन हजार रुपये का चेक किया। श्रीब्रह्मारी जयराम दास पंचायती गोशाला बेरी को 20 लाख 72 हजार 250 रुपये, गोपाल श्रीकृष्ण गोशाला डीघल को 24 लाख 51 हजार रुपये, श्यामजी गोसेवा समिति नूना माजरा को 2 लाख 46 हजार 750 रुपये, सालासर बाबा ठाकुर सेवा समिति दूबलधन को 2 लाख 34 हजार रुपये, गोधन सेवा समिति दिल्ली-रोहतक रोड जाखोदा को 3 लाख 21 हजार रुपये और गोपाल नंदी गोशाला डीघल को एक लाख 76 हजार रुपये की राशि के चैक प्रतिनिधियों को सौंपे। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला झज्जर की गोशालाओं के लिए एक करोड़ 45 लाख 86 हजार की धनराशि जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed