{"_id":"5e1e22af8ebc3e4b6713fe53","slug":"mla-suporters-bahadurgarh-news-rtk5373047134","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के समर्थकों ने की गुंडागर्दी, रजिस्ट्री को हो जांच : दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के समर्थकों ने की गुंडागर्दी, रजिस्ट्री को हो जांच : दलाल
विज्ञापन
शहर के दिल्ली-रोहतक रोड स्थित बीएंडआर के एक्सईएन के सरकारी आवास पर कोर्ट के आदेश से कब्जा लेने का मामला शहर में चर्चा का विषय रहा। बता दें कि कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र जून के बेटे विक्रम जून ने कब्जा लिया था। मंगलवार को इस भवन में विधायक राजेंद्र जून के कार्यालय का बोर्ड भी लगा दिया गया है। वहीं इस मामले में मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जजपा के हलका अध्यक्ष संजय दलाल ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि कब्जा लेने के दौरान विधायक समर्थकों पर एक युवक से मारपीट व अपशब्द बोलने का आरोप है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कब्जा कार्रवाई के दौरान समर्थकों ने गुंडागर्दी दिखाई है।
बता दें कि सोमवार को अदालत के आदेश के बाद बीएंडआर के एक्सईएन केएस पठानिया के निवास पर विधायक राजेंद्र जून के परिवार को कब्जा दिलाया गया था। इसके ठीक सामने स्थित बीएंडआर कार्यालय भवन का भी कब्जा लिया जाना है। मगर अभी दो-तीन दिन का समय दिया गया है।
अध्यक्ष संजय दलाल ने कहा कि अदालत का आदेश सर्वोपरि है। लेकिन कांग्रेस विधायक राजेंद्र जून के समर्थकों ने जो रवैया दिखाया, उसे गुंडागर्दी कहा जाएगा। दलाल ने शहर थाना में दर्ज एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि जिस भवन का कब्जा लिया गया, उसमें खड़ी गाड़ी निकालने गए युवक के साथ समर्थकों द्वारा मारपीट की गई। उनके द्वारा करवाई गई जमीन की रजिस्ट्री की जांच होनी चाहिए। इधर, विधायक राजेंद्र जून के सचिव सुरेंद्र छिल्लर का कहना है कि यह मामला कानूनी है और अदालत के आदेश पर कानूनी तरीके से सब कुछ हुआ है। कोर्ट से नियुक्त बैलिफ ने कब्जा दिलाया है। कोई भी कागजात चेक कर सकता है। जजपा नेता इसे गलत ढंग से पेश करके अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। उनके आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
युवक से मारपीट का आरोप
डाबोदा खुर्द निवासी सुधीर की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सुधीर ने बताया कि सोमवार को वह सुबह 11 बजे पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन के आवास परिसर में खड़ी गाड़ी को निकालने गया था। वहां पर लाला निलौठी व उसके कुछ साथी मिले। उन्होंने अपशब्द कहे और मारपीट की। पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि इसी भवन पर विधायक के परिवार को कब्जा दिलाया गया था।
फोटो 24 : पत्रकार वार्ता करते जजपा के हलका अध्यक्ष संजय दलाल व अन्य।