{"_id":"66639c003b4d38142e0efc08","slug":"mla-rajendra-june-listened-to-peoples-problems-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107806-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक राजेंद्र जून ने सुनी जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक राजेंद्र जून ने सुनी जनसमस्याएं
Sat, 08 Jun 2024 05:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने अपने कार्यालय पर जन समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याएं सुनने के पश्चात अधिकारियों को फोन कर इन्हें निपटाने के लिए कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हरियाणा व देश में भाजपा को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है। लोकसभा चुनाव के परिणामों ने यह साबित कर दिया है।
विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन ने भाजपा को यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सत्ताधारी भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन में संकल्प ठान चुकी है। सभी को एकजुट होकर काम करना है। आने वाला समय कांग्रेस का है, जिस तरह से हरियाणा में लोकसभा चुनाव के नतीजे आए है उससे निश्चित है कि विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। जून ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे और हरियाणा प्रदेश की जनता को परिवार पहचान पत्र जो कि भाजपा के राज में परेशान पहचान पत्र बन गया है उससे मुक्ति दिलाने का काम करेंगे।