फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   MLA raised question, committee set up investigation

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक ने सवाल उठाया, समिति ने बैठा दी जांच

Sat, 06 Jul 2024 06:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 06 Jul 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
MLA raised question, committee set up investigation
झज्जर। संवाद भवन में शुक्रवार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अभय सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास कार्याें को लेकर अफसरों को घेरा। बादली के विधायक कुलदीप वत्स ने कुलाना में पिछले 8 साल से बन रहे कॉलेज के निर्माण को लेकर सवाल उठाए और घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया। इस पर राज्य मंत्री ने डीसी को जांच कराने के आदेश दे दिए। बैठक में समिति के समक्ष 15 परिवाद रखे गए, जिनमें से 9 समस्याओं का मौके पर निपटारा कर दिया गया। जलभराव की एक शिकायत पर मंत्री ने ठेकेदार की जमानत राशि जब्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आढ़तियों का भुगतान न मिलने की शिकायत पर सुनवाई करते हुए डीसी ने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को आवाज लगाई तो वह भी बैठक में हाजिर नहीं मिले। विभाग से आए कर्मचारी ने बताया कि डीएफएससी 12 जुलाई तक छुट्टी पर है। मंत्री ने अभय यादव ने डीसी से पूछा कि क्या छुट्टी आपसे अप्रूव करवाई है। इस पर कर्मचारी ने बताया कि मुख्यालय से छुट्टी ली हुई है। राज्य मंत्री ने डीसी को निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी के मुख्यालय को भी पत्र लिखा जाए और दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेकर रिपोर्ट की जाए। बैठक में विधायक गीता भुक्कल, विधायक कुलदीप वत्स, जिला परिषद के अध्यक्ष कप्तान सिंह, पूर्व मंत्री कांता देवी, मनीष बंसल के अलावा डीसी शक्ति सिंह, डीसीपी झज्जर लोगेश कुमार उपस्थित रहे। खेड़ी खुम्मार में बने ओवरब्रिज के दौरान ग्रामीणों के खेतों में रास्ता नहीं मिलने के मामले में सुनवाई करते हुए मंत्री ने जिला राजस्व अधिकारी को आदेश दिए कि वह हाईकोर्ट में अवमानना का केस डलवाएं। उन्होंने डीसी को मामले को देखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पंचकूला तक चक्कर काट लिए, नहीं मिला प्लॉट
बैठक में करनाल निवासी सुनीता गुप्ता ने एचएसवीपी द्वारा प्लाॅट नहीं दिए जाने की शिकायत रखी। शिकायतकर्ता के प्रतिनिधि ने कहा कि वह तीन साल से चक्कर लगा रहा है, पंचकूला तक चक्कर काट लिए लेकिन प्लाॅट आज तक नहीं मिला। अगले माह सेवानिवृत्ति है। उसकी इच्छा है कि वह सेवानिवृत्ति के बाद अपने घर में ही कदम रखे। मंत्री ने डीसी को इस मामले में एचएवीपी को रिमाइंडर लिखने के निर्देश दिए। गोच्छी निवासी नरेश कुमार ने घर के बाहर दूषित पानी भरने की शिकायत रखी। इस पर बीडीपीओ बेरी ने बताया कि इसका ठेका जारी कर दिया गया था, लेकिन ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया। मंत्री ने पूछा कि क्या काम में छोड़ने वाले ठेकेदार की सिक्योरिटी जब्त की, जिस पर अधिकारियों ने मना किया। मंत्री ने उसकी सिक्योरिटी जब्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री बोले- विरासत के इंतकाल के लिए चक्कर मत कटवाओ
बहादुरगढ़ निवासी महेश कुमार की जमाबंदी में नाम न चढ़ने की शिकायत पर राज्य मंत्री ने कहा कि राजस्व अधिकारी विरासत इंतकाल के मामलों में किसी प्रकार की देरी न कंरे। विरासत से जुडे इंतकाल तुरंत दर्ज किए जाएं, इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तो पीढि़या इसी काम में लगी रहेंगी। उन्होंने डीसी को निर्देश दिए कि सभी से पता किया जाए कि ऐसे कितने केस लंबित हैं। दिमाना में वाटर वर्क्स निर्माण में देरी व क्वालिटी कार्य नहीं होने की शिकायत पर बैठक में सुनवाई की गई। इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता से विस्तृत जवाब तलब किया गया। सैंपलिंग करवाने के निर्देश दिए गए। गांव ईश्माईलपुर गांव में एक सड़क निर्माण में देरी के मामले में सुनवाई करते हुए पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के कार्यकारी अभियंता को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।गांव नौंगाव के एक ग्रामीण की बायोगैस प्लांट की सब्सिडी से संबंधित शिकायत पर सुनवाई करते हुए कृषि विभाग के उपनिदेशक को निर्देश दिए कि जिले में जितने भी बायोगैस प्लांट की सब्सिडी के लंबित मामले हों, उनपर तुरंत एक्शन लेते हुए रिपोर्ट भेजकर समाधान कराएं।

वार्ड 10 का नाला वार्ड 11 में दिखाया, काम नहीं रहे
बैठक में बहादुरगढ़ से वार्ड-10 से पार्षद व प्रतिनिधि ने उनके वार्ड 10 में बनने वाले नाले को अधिकारियों द्वारा वार्ड 11 में दिखाकर काम नहीं कराने के आरोप लगाए। इस पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंचाई एवं जल संसाधन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अभय सिंह यादव ने इस मामले में एडीसी से जांच कराने के आदेश दिए। पार्षद ने बताया कि यह नाला उनके वार्ड में पड़ता है, जिसका दोबारा निर्माण होना है, लेकिन अधिकारियों ने गलत तरीके से उसे वार्ड-11 में दिखाया है। यह उनके वार्ड में होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed