{"_id":"588f8e614f1c1b8b1de808ba","slug":"mist-rose-from-the-chill-in-the-weather-late-trains-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" धुंध से मौसम में बढ़ी ठिठुरन, गाड़ियां लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध से मौसम में बढ़ी ठिठुरन, गाड़ियां लेट
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़।
सोमवार को इलाके में खूब कोहरा पड़ा। कोहरे के कारण मौसम में ठिठुरन बढ़ी रही। सड़क और रेलमार्ग पर यातायात भी प्रभावित हो गया। कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से लेट थी।
बीते दो दिन से इलाके में सुबह-सुबह खूब कोहरा पड़ रहा है। सोमवार की सुबह भी चारों तरफ धुंध देखने को मिली। 11 बजे तक धुंध देखने को मिल रही थी। लोगों ने अलाव के सहारे ठंड से बचने का प्रयास किया। धुंध के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। वाहन बेहद कम गति में चले। लोगों को लाइटें जलाकर वाहन चलाने पड़े। धुंध साफ होने के बाद दिनभर मौसम में ठंडक बनी रही। आसमान में बादलों और सूर्य देव के बीच लुका छिपी का खेल चलता रहा।
छिंदवाड़ा 7 घंटे लेट
रोहतक की ओर जाने वाली छिंदवाड़ा एक्सप्रेस गाड़ी का बहादुरगढ़ पहुंचने का समय सुबह 7 बजकर 35 मिनट था, मगर यह गाड़ी अपने निर्धारित समय से लगभग 7 घंटे लेट रही। दोपहर 13:53 पर आने वाली दैनिक सुपरफास्ट गाड़ी भी 2 घंटे लेट रही। इनके अलावा कुरुक्षेत्र, जाखल और भिवानी आदि पैसेंजर गाडिय़ां कई-कई मिनट लेट थी। वहीं दिल्ली की ओर जाने वाली किसान एक्सप्रेस भी करीब 20 मिनट लेट चल रही थी। इससे यात्रियों को बेहद परेशानी हुई।
विज्ञापन
-