{"_id":"687f79a30f1f8084c0020219","slug":"misdeed-with-woman-in-bahadurgarh-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: बहादुरगढ़ में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन दरिंदों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: बहादुरगढ़ में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन दरिंदों ने दिया वारदात को अंजाम
Tue, 22 Jul 2025 05:16 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेेंसी बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेेंसी बहादुरगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 22 Jul 2025 05:16 PM IST
सार
विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को दो लड़कों द्वारा पकड़ने और तीसरे द्वारा दुष्कर्म करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में महिला के साथ दुष्कर्म
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बहादुरगढ़ के रोहद गांव में एक विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को दो लड़कों द्वारा पकड़ने और तीसरे द्वारा दुष्कर्म करने की बात सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। फिलहाल पीड़िता मानसिक तनाव में है।
विज्ञापन
पति से मिलने जा रही थी पीड़िता
पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री का कहना है कि पीड़िता फिलहाल सही ढंग से घटना की जानकारी नहीं दे पा रही। वहीं, आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री ने बताया कि 22 वर्षीय पीड़िता बहादुरगढ़ के रोहद गांव के पास स्थित एक फैक्ट्री में अपने पति से मिलने जा रही थी। इस दौरान एक कच्चे रास्ते पर बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
जब मोबाइल वापस पाने के लिए पीड़िता उनके पीछे दौड़ी तो आरोपियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि पीड़िता को दो युवकों ने पकड़ा और तीसरे ने उसके साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री का कहना है कि पीड़िता फिलहाल मानसिक तनाव में है। वह सही ढंग से घटना की जानकारी नहीं दे पा रही। आरोपियों के बारे में भी अभी सही ढंग से कुछ पता नहीं चला है। आरोपी पीड़िता की जान पहचान के थे या फिर कोई अनजान, यह बात भी पुलिस के लिए फिलहाल पहेली बनी हुई है। हालांकि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में करवाया है और आरोपियों की पहचान के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म: मां के पास सो रही थी, पड़ोसी युवक उठाकर ले गया था; खंडहर में की वारदात