फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Miscreants who came in car worth lakhs stole bricks in Bahadurgarh, CCTV footage captured incident

अजब चोरी की गजब कहानी: बहादुरगढ़ में लाखों की गाड़ी में आए बदमाश चुरा ले गए ईंट, सीसीटीवी घटनाक्रम कैद

Fri, 20 Oct 2023 02:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 20 Oct 2023 02:37 PM IST
सार

पीड़ित महिला भतेरी देवी ने बताया कि उन्होंने निर्माण कार्य के लिए कुछ ईंट मंगवाकर घर के बाहर रखी थी। सुबह के समय जब वह सोकर उठे तो उन्होंने देखा तो ईंटें गायब मिलीं। यह देखकर वह भी हैरान रह गई। उन्होंने अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे किए।

विज्ञापन
Miscreants who came in car worth lakhs stole bricks in Bahadurgarh, CCTV footage captured incident
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ में बीती रात शहर में लाखों की गाड़ी में सवार होकर आए चोरों ने अजब कारनामा कर दिया। बालोर रोड पर चोरों ने एक घर के बाहर रखी 60-65 ईंटों को चोरी करते हुए गाड़ी की डिक्की में डाल लिया।  पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चोरों की इस घटना से आसपास के लोग भी हैरान हैं। हालांकि घटना में मकान मालिक की तरफ से किसी तरह की कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।

विज्ञापन

 
बालोर रोड निवासी महिला भतेरी देवी ने बताया कि उन्होंने निर्माण कार्य के लिए कुछ ईंट मंगवाकर घर के बाहर रखी थी। सुबह के समय जब वह सोकर उठे तो उन्होंने देखा तो ईंटें गायब मिलीं। यह देखकर वह भी हैरान रह गई। उन्होंने अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो घर के बाहर रात 12 बजकर 58 मिनट पर एक कार आई और उसने से युवक उतरा और ईंटों को गाड़ी की डिक्की रखकर चलता बना। महिला ने बताया कि गाड़ी का नंबर भी कमरे में कैद हुआ है। हालांकि उन्होंने उक्त गाड़ी के नंबर को लेकर कॉलोनी के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन


बता दें  कि कुछ समय पहले शहर के सेक्टर 6 में स्थित एक घर के बाहर से स्कॉर्पियो सवार चोर घर के बाहर रखे गमले को भी उठा कर ले गए थे। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। दोनों घटनाओं में से किसी में भी पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed