{"_id":"60637f828ebc3e59176b817f","slug":"miscreants-got-high-broke-into-shop-and-looted-two-lakh-and-four-mobiles-from-shopkeeper-jhjhar-news-rtk602233649","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के हौसले बुलंद, दुकान में घुसकर दुकानदार से लूटे दो लाख रुपये और चार मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों के हौसले बुलंद, दुकान में घुसकर दुकानदार से लूटे दो लाख रुपये और चार मोबाइल
विज्ञापन
मौका मुआयना करती पुलिस। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर के सिलानी गेट क्षेत्र के मंडी मोहल्ला में मंगलवार की शाम करीब सात बजे तीन नकाबपोश एक दुकान में घुस गए और हथियार लहराते हुए दुकानदार को कहा कि जान प्यारी है तो सब कुछ निकालकर दे वरना जान से हाथ धोने पड़ेंगे। उसके बाद तीनों बदमाशों ने दुकान में खड़े ग्राहकों को एक तरफ कर दिया और गल्ले में रखे करीब दो लाख रुपये व चार मोबाइल लेकर फरार हो गए। मनी ट्रांसफर की दुकान में हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले इन 3 बदमाशों में से दो ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखे थे। तीनों बदमाशों ने घटनास्थल के कुछ ही दूरी पर अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। हालांकि दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरा घटनाक्रम कै द हो गया है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हालांकि बदमाश दो मोबाइलों को घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही फेंक गए। इसको पुलिस ने साइबर सेल के माध्यम से बरामद कर लिया है। बदमाश 20 से 25 साल की उम्र के बताया जा रहा हैं। पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार झज्जर के सिलानी गेट क्षेत्र स्थित मंडी मोहल्ले में बंसल वन स्टॉप के नाम से दीपक बंसल की दुकान है। उसका मनी ट्रांसफर करने का काम है। दुकान पर मंगलवार शाम को करीब 7 बजे तीन बदमाश आए। उन्होंने पिस्तौल और अन्य हथियारों के बल पर दुकानदार दीपक से दो लाख रुपये लूट लिए। लूट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद इन बदमाशों ने दुकानदार दीपक और उसके छोटे भाई का मोबाइल छीन लिया। वारदात के समय दुकान में कुछ ग्राहक भी थे। बदमाशों ने ग्राहकों के भी मोबाइल फोन छीन लिए और फरार हो गए। लूट की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर पुलिस थाना प्रभारी नरसिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी हासिल करने के बाद बदमाशों की पहचान के लिए दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चारों तरफ की नाकाबंदी भी कराई, लेकिन लुटेरे पुलिस को गच्चा दे फ रार हो गए।
- घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर तैनात रहती है पुलिस
बदमाशों ने जिस स्थान वारदात को अंजाम दिया है। उससे करीब 500 मीटर दूरी पर पुलिस के दो नाके हैं। सिलानी गेट व राव तुलाराम चौक पर हर समय पुलिस तैनात रहती है। जबकि पुलिस का जिला मुख्यालय भी करीब एक किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है। उसके बावजूद बदमाश हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम देकर निकल गए। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राहुल देव, डीएसपी अशोक कुमार, सीआईए झज्जर, शहर पुलिस थाना प्रभारी नरसिंह मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वर्जन
बदमाशों ने दो मोबाइल रास्ते में ही फेंक दिए। दोनों मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।

वारदात के बाद शिकायत लिखता दुकानदार। संवाद- फोटो : Jhjhar