फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Minister of State takes strict action on false electricity theft case, orders transfer of JE

Jhajjar-Bahadurgarh News: झूठे बिजली चोरी केस पर सख्त हुए राज्यमंत्री, जेई के तबादले के आदेश

Tue, 25 Nov 2025 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 25 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Minister of State takes strict action on false electricity theft case, orders transfer of JE
फोटो 26: सोनीपत के जिला परिषद हॉल में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी समस्या
सोनीपत। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बिजली चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज करने से आहत गांव बुटाना निवासी मंजू बाला की शिकायत पर बड़ा कदम उठाया। उन्होंने बिजली निगम से संबंधित कनिष्ठ अभियंता (जेई) के तत्काल तबादले के निर्देश दिए। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने जो पैसे जमा करवाए थे उन्हें वापस करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्य मंत्री सोमवार को जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में समस्याओं को सुन रहे थे। बैठक के दौरान 20 शिकायतों की सुनवाई कर 14 का निपटान करवाया। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन व प्रॉपर्टी विवाद से संबंधित रही। बैठक पंचायत भवन स्थित जिला परिषद हॉल में हुई। बैठक के दौरान चार शिकायतों की जांच करने के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

गलत मृत्यु प्रमाणपत्र मुद्दे पर एक महीने में रिपोर्ट

कष्ट निवारण समिति की सदस्य सत्यावती की शिकायत पर कि स्वास्थ्य विभाग ने उनके पिता के मृत्यु प्रमाणपत्र में दादा का नाम गलत दर्ज कर दिया है, राज्यमंत्री ने एडीसी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। कमेटी को एक महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी। सत्यावती का आरोप था कि पिता के मृत्यु प्रमाणपत्र में उनके दादा का नाम न्यादर की जगह रामस्वरूप लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका को तंग करने वाला मामला भी जांच के दायरे में

चंद्रवती शर्मा की ओर से शिक्षक बेटी को स्कूल में तंग किए जाने की शिकायत पर राज्यमंत्री ने नगराधीश, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त और जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर तुरंत जांच शुरू करने को कहा। उनका आरोप था कि शिक्षक बेटी को प्राचार्य और एक अन्य अध्यापक परेशान कर रहे हैं।
जमीन व रास्तों के विवाद में कमेटियां गठित
- गांव मिर्जापुर की सुनीता की जमीन पर कब्जे की कोशिश को लेकर एसडीएम व एसीपी की टीम जांच करेगी।
- गांव सेहरी निवासी आईटीबीपी के जवान अजय की जमीन तक रास्ता न मिलने की शिकायत पर एसडीएम, तहसीलदार व बीडीपीओ की कमेटी गठित।
- गांव खानपुर की अंगूरी ने शिकायत दी कि एक ही खेवट में हिस्सा होने के बावजूद एक बेटा जमीन गलत तरीके से बेच गया। इस पर तहसीलदार व पुलिस को जांच कर कब्जा न होने देने के सख्त आदेश मिले।
- राज्यमंत्री ने गलत हस्ताक्षर कर गुरुग्राम में स्थित फ्लैट बेचने से संबंधित सेक्टर-15 निवासी रमेश बत्रा की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि हस्ताक्षर से संबंधित फोरेंसिक रिपोर्ट को लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करें।
- पंजाबी बाग निवासी अंकुश मग्गो की शिकायत पर राज्यमंत्री ने एसडीएम को निर्देश दिए कि जिस व्यक्ति से इसने फ्लैट खरीदा था उसे बुलाकर इसकी रजिस्ट्री करें।
पेंशन व विरासत विवादों पर दिए सख्त निर्देश
- गांव रभड़ा निवासी निर्मला की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यालय बात कर इनकी पेंशन चालू करवाए और इनकी पुरानी पेंशन भी दिलवाई जाए।
- गांव माहरा निवासी रमेश ने शिकायत दी कि उनके नाना-नानी की मृत्यु होने के बाद उनकी माता की जमीन उनके परिवार वालों ने कब्जा रखी है। इस पर राज्यमंत्री ने जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा को निर्देश दिए कि इस मामले में कागजात की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

- गांव बनवासा निवासी कप्तान सिंह की फर्जी तरीके से जमीन हड़पने से संबंधित शिकायत पर राज्यमंत्री ने एक महीने में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ट्यूबवेल कनेक्शन में अतिरिक्त राशि मांगने पर राज्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट
कष्ट निवारण समिति के सदस्य युद्धविंद्र मेहला ने कहा कि बिजली निगम ने पिछले तीन वर्षों में ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करते समय किसानों से एस्टीमेट से अधिक राशि वसूल की है। इस पर राज्यमंत्री ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए ताकि राशि को बिलों में समायोजित या किसानों के खाते में वापस किया जा सके। इस पर राज्यमंत्री ने मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed