फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Milk tanker overturned, the villagers have stock, jhajjar news

दूध का टैंकर पलटा, ग्रामीणों ने किया स्टॉक

Wed, 25 Jan 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 25 Jan 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। धौड़ गांव के मंगलवार को खेतों में पानी की जगह दूध ही दूध हो गया। दरअसल धौड़ गांव के पास दूध का टैंकर पलटने से सारा दूध खेतों में बह गया। खेतों और नालियों में दूध देखकर गांव वाले भी बाल्टी और बर्तन लेकर दूध इकठ्ठा करने में जुट गए। गांव वालों ने जमकर दूध इकठ्ठा किया है। अचानक हुए हादसे से एक दिन के लिए ही सही लेकिन लोगों ने जमकर दूध पिया और स्टॉक भी किया है। मिल्क टैंकर के चालक ने बताया कि वो कलानौर से मानेसर के लिए दूध का टैंकर ले जा रहा था। धौड़ गांव के पास टैंकर का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण टैंकर पेड़ से टकरा गया और खाई मैं पलट गया। टैंकर पलटने के कारण सारा दूध खेतों में बह गया। हादसे में चालक और परिचालक को कोई चोट नहीं आई है लेकिन अमूल कंपनी को दूध का नुकसान जरूर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed