{"_id":"65341edd1b3a6381f409bd36","slug":"milk-sellers-newspaper-hawkers-and-hawkers-will-also-be-able-to-take-benefit-of-pm-swanidhi-yojana-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-4772-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दूध विक्रेता, अखबार देने वाले हॉकर और फेरी वाले भी ले सकेंगे पीएम स्वनिधि योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दूध विक्रेता, अखबार देने वाले हॉकर और फेरी वाले भी ले सकेंगे पीएम स्वनिधि योजना का लाभ
Sun, 22 Oct 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का विस्तार किया है। इस योजना का लाभ अब किसी भी तरह की सर्विस देने वाले लोग भी ले सकेंगे। सरकार ने दूध विक्रेता, अखबार डालने वाले हॉकर, फेरी लगाने वाले समेत अन्य तरह की सर्विस देने वालों को इस योजना का हकदार बनाया है। इससे बड़ी संख्या में पात्र लोगों को लाभ मिलेगा।
किसी भी तरह की सर्विस देने वाले लोग इस योजना का लाभ लेने के लिए नगर परिषद, नगर पालिकाओं में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अब तक केवल रेहड़ी और फड़ी वाले ही इस योजना के हकदार थे। योजना के तहत लाभपात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। उसे एलओआई जारी करके उनको 10 हजार रुपये का ऋण दिलाया जाएगा। यदि ऋण की राशि समय पर भरी जाएगी तो उसे आगे 20 हजार व 50 हजार रुपये का ऋण दिया जाएगा। संवाद
आठ योजनाओं से जोड़ा जाएगा
प्रधानमंत्री स्वनिधि के तहत लाभपात्रों को अब 8 सरकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा। वेंडरों के परिवार भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा पाएं, इसके लिए उनके परिवारों को भी केंद्र सरकार की आठ योजनाओं के साथ जोड़ा जाएगा। इसमें जननी सुरक्षा योजना, वन नेशन वन कार्ड, पीएम जनधन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, पंजीकरण बीओसीडब्ल्यू और मातृ वंदना योजना शामिल है।
विज्ञापन
वर्जन
पीएम स्वनिधि योजना का विस्तार किया गया है। इसमें दूध बेचने, अखबार डालने समेत अन्य सर्विस देने वालों को अब जोड़ा गया है। यदि कोई योजना से जुड़ना चाहता है तो वह नगर परिषद, नगर पालिका में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। उसके बाद उसे योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। साथ ही पात्र व उसके परिवार को 8 अन्य योजनाओं के साथ भी जोड़ा जाएगा।-राजेश, सचिव, नगर परिषद, झज्जर।