फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Migrant youth died in an accident near Nilothi on KMP

Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर निलोठी के पास हादसे में प्रवासी युवक की मौत

Tue, 07 Feb 2023 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Migrant youth died in an accident near Nilothi on KMP
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर गांव निलोठी के पास सोमवार की सुबह हादसे में एक प्रवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। परिजनों को अवगत करा दिया है। परिजनों के बहादुरगढ़ पहुंचने के बाद बयान होंगे। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे केएमपी पर लहूलुहान अवस्था में युवक पड़ा था। बाइक डिवाइडर से टकराई हुई थी। एंबुलेंस के जरिये उसे बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर आसौदा थाने से पुलिस अस्पताल में पहुंची और कार्रवाई शुरू की। दुर्घटनास्थल से बाइक भी कब्जे में ली गई। युवक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर शिनाख्त 27 वर्षीय दिनेश के रूप में हुई। दिनेश उत्तर प्रदेश के संभल जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। यहां हरियाणा में कहां रहता है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजन मंगलवार को बहादुरगढ़ आएंगे। इसके बाद पोस्टमार्टम हो पाएगा। फिलहाल डिवाइडर से बाइक टकराकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। आसौदा थाने से जांच अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि निलोठी में केएमपी पर एक्सीडेंट में युवक की मौत हुई है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed