फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Migrant worker dies due to injuries sustained after losing balance while climbing a generator

Jhajjar-Bahadurgarh News: जनरेटर चढ़ाते समय संतुलन बिगड़ने से लगी चोटों से प्रवासी मजदूर की मौत

Mon, 05 May 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 05 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Migrant worker dies due to injuries sustained after losing balance while climbing a generator
04jjrp33- रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कार्रवाई करते पुलिस कर्मचारी। - फोटो : kathua
झज्जर। सिलानी गेट के नजदीक स्वास्तिक अस्पताल की छत पर जनरेटर चढ़ाते समय छत की टुकड़ी टूटने से प्रवासी मजदूर का संतुलन बिगड़ गया और उसको चोट लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक के परिजन भी पीजीआई पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पहलगाम निवासी 29 वर्षीय मुजफ्फर हुसैन दार शनिवार रात को अपने पांच साथियों के साथ सिलानी गेट स्थित स्वास्तिक अस्पताल में जनरेटर को छत पर चढ़ाने के लिए दिल्ली से आए थे। यह सभी लोग भारी सामान को छतों पर चढ़ाने का काम करते हैं। वह सभी रविवार को छत पर जनरेटर चढ़ाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान जिस छत पर मजदूर काम कर रहे थे, वहां उसकी टुकड़ी टूट गई। इससे मुजफ्फर हुसैन दार का संतुलन बिगड़ गया। इससे जनरेटर पर लगी लोहे की पाइप सिर और गर्दन पर जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल फिरोज की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

शहर थाना से आए जांच अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि स्वास्तिक अस्पताल में जनरेटर चढ़ाते समय लगी चोटों से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। इस पर वह पीजीआई पहुंचे, जहां मुजफ्फर हुसैन दार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक के भाई फिरोज के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed