{"_id":"6817c2a77a641792970937f6","slug":"migrant-worker-dies-after-falling-from-tractor-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-121414-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैक्टर से गिरने पर प्रवासी मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैक्टर से गिरने पर प्रवासी मजदूर की मौत
Mon, 05 May 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 05 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
04jjrp29- झज्जर। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते हुए पुलिस व परिजन। संवाद
झज्जर। जिले के बादली रोड पर एक प्रवासी मजदूर की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरने के कारण मौत हुई है। नागरिक अस्पताल के शव गृह में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान बिहार के गांव नवादा निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। गुड्डू की करीब आठ माह पहले शादी हुई थी। इसके बाद वह बादली क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ भट्ठे पर काम करने के लिए आया था। शुक्रवार की शाम को गुड्डू अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर झज्जर सब्जी मंडी में सामान खरीदने के लिए आया था। इसके बाद जब वह सामान खरीदकर अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा रहा था तो इस दौरान वह अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे गिर गया।
इसके बाद उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। वहीं बाद में मृतक गुड्डू के परिजनों को सूचित किया गया। रविवार को मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक गुड्डू के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है।