{"_id":"67478722df6045dd9a09c434","slug":"migrant-mason-killed-by-blow-on-head-in-mat-city-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-115928-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मैट सिटी में सिर पर वार कर प्रवासी राजमिस्त्री की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मैट सिटी में सिर पर वार कर प्रवासी राजमिस्त्री की हत्या
Thu, 28 Nov 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
27jjrp17- झज्जर। सिविल अस्पताल में मर्डर मामले में कार्रवाई करते पुलिस कर्मचारी। संवाद
झज्जर। गांव दादरी तोय स्थित मैट सिटी सेक्टर-4 में फैक्टरी में रह रहे प्रवासी चिनाई राजमिस्त्री के सिर पर किसी ने वार कर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें एक व्यक्ति दिख रहा है। वह दो दिन से लापता है। पुलिस ने जांच के लिए तीन टीम गठित की हैं।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला झांसी के गांव मडईयन भगवंतपुरा निवासी 50 वर्षीय धनीराम के रूप में हुई हैं। एफएसएल की टीम मौके पर बुलाई गई। पुलिस ने मृतक के बेटे रविंद्र के बयान पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे रविंद्र ने बताया कि उनके पिता धनीराम पिछले करीब तीन साल से दादरी तोय में रहकर चिनाई का काम करते थे। धनीराम अपने बेटे रविंद्र के साथ दो माह से दादरी तोय के सेक्टर-4 स्थित मकान नंबर 10 में निर्माणाधीन फैक्टरी की बाउंड्री बनाने का काम करते थे। ग्रैप की पांबदियों के कारण कार्य रोक रखा था। इस कारण रविंद्र अपने गांव मडईयन भगवंतपुरा व अन्य लेबर भी अपने गांव गई हुई थी।
विज्ञापन
रविंद्र के पिता प्लाॅट के अंदर सामान की देखभाल के लिए वहीं रह रहे थे। रविंद्र की उनके पिता धनीराम के साथ 24 नवंबर की शाम को फोन पर बातचीत भी हुई थी। उसके बाद उनकी अपने पिता से कोई बातचीत नहीं हुई और उनके पिता का फोन भी बंद आ रहा था। 26 नवंबर की शाम को रविंद्र को सूचना प्राप्त हुई कि उनके पिता की किसी ने सिर में चोट मारकर हत्या कर दी। सूचना पाकर वह अपने परिजनों के साथ गांव से दादरी तोय पहुंचे और पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने रविंद्र की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली
पुलिस को मौके से कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिली है और उसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति देखा गया है और उक्त व्यक्ति दो दिन से लापता भी है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।
तीन टीम बनाई गई
पुलिस की तीन टीम हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए बनाई गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा और हत्यारोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मृतक धनीराम यूपी का रहने वाला था और यहां मैट सिटी में राजमिस्त्री चिनाई का काम करता था। धनीराम के सिर में किसी तेजधार हथियार से वार किया गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में मेडिकल बाेर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक धनीराम के बेटे की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
धर्मबीर, एसीपी