{"_id":"3cf6099954c2aa496fe73c2f7486007f","slug":"metro-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से चल रहा मेट्रो परियोजना कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से चल रहा मेट्रो परियोजना कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएमआरसी की ओर से मेट्रो वर्क को दिन-रात गति दी जा रही है। शहरी क्षेत्र में पिलर का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, तो वहीं उन पर बीच-बीच में डेस्क स्लैब व गर्डर भी लगाए जा रहे हैं। जहां-जहां यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है वहां से बेरीकेड्स भी हटा दिए गए हैं।
मुंडका से बहादुरगढ़ तक करीब ग्यारह किलोमीटर के दायरे में मेट्रो वर्क का कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन कंपनी की ओर से काम को तेजी से किया जा रहा है। 60 प्रतिशत से अधिक के हिस्से में आई गर्डर लगाने का कार्य हो चुका है। यही नहीं बीच-बीच के क्षेत्रों में डेस्क स्लैब भी लगा दिए गए हैं। टीकरी बार्डर से लेकर गांव सांखोल के नजदीक तक पिलर संख्या 783 से लेकर 942 तक के हिस्से में इन दिनों कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मेट्रो की ओर से पहले जहां रात के समय काम को ज्यादा किया जाता था मगर अब दिन में भी उतनी ही स्पीड़ से कार्य हो रहा है। जहां नजर डालों वहीं पर मेट्रोकर्मी काम में जुटे दिखाई दे रहे हैं।
कार्य के दौरान हादसे से बचने के लिए सुरक्षा के भी पूरे प्रबंध किए जा रहे हैं। पीयर कैप, डेस्ट स्लैब सहित अन्य कार्य के लिए 150-150 टन की दो क्रेनों से काम लिया जा रहा है। खासतौर पर रात के समय लांचिंग की जा रही है। बड़े-बड़े आई गडर को कास्टिंग गार्ड से ट्रेलरों के माध्यम से रात के समय लाकर उन्हें शिफ्ट किया जा रहा है। निर्माणाधीन कार्य से जुड़े अधिकारियों के अनुसार भारी-भरकम तीन ही गर्डरों को लगाया जा रहा है। कुछ चुनिंदा जगह जहां अभी पिलर तैयार नहीं हुए है उन पर भी जल्द काम शुरू किया गया है। एक पिलर की दूरी 25 से 28 मीटर के बीच है।
विज्ञापन
-कई जगह से हटे बेरीकेड्स
गांव सांखोल से लेकर सेक्टर-6 की पहली पुलिया तक लगभग दिल्ली-रोहतक रोड पर मेट्रो वर्क साइट के साथ लगते बड़े-बड़े बेरीकेड्स को हटा दिया गया है। यहां पर काफी अधिक काम लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में बेरीकेड्स से कोई परेशानी व जाम की स्थिति न बने इसको ध्यान रखते हुए यहां से हटवा दिया है। यही नहीं बराही मोड़ से लेकर झज्जर मोड़ के चौराहे तक दिल्ली रोड की तरफ भी बेरीकेड्स हटा दिए गए हैं। ऐसे में यहां पर तो तंग क्षेत्र रहता था उससे अब राहत मिली है।
-बनी पार्किंग स्थली
सुरक्षा को लेकर जहां पर पहले बेरीकेड्स लगाए गए थे और अब वहां से हटा लिए वहां पर अब पार्किंग स्थल सा नजर आने लगा है। बराही मोड़ के आसपास के दुकानदार व अन्य राहगीर अपने वाहनों को सुरक्षित समझकर उक्त खाली पड़ी जमीन में वाहन पार्क कर चले जाते हैं। ऐसे में जहां से बेरीकेड्स हटे है वहां का एरिया अब काफी खुला-खुला नजर आने लगा है।