{"_id":"678bf31c42f6ca1ef70a77f8","slug":"met-the-cm-regarding-the-demand-for-amendment-in-the-rules-for-making-pension-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-112344-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पेंशन बनवाने के नियमों में संशोधन की मांग को लेकर सीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पेंशन बनवाने के नियमों में संशोधन की मांग को लेकर सीएम से मिले
Sun, 19 Jan 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो 61 : मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष पेंशन संबंधित समस्याएं रखते ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर
- फोटो : mathura
बहादुरगढ़। पेंशन बनवाने संबंधित समस्याओं को लेकर परिवेदना समिति के सदस्य जसबीर सैनी ने पंचूकला में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुलाकात की। सैनी ने जहां पेंशन बनवाने की एवज में गरीबों को लूटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं पेंशन बनवाने संबंधित समस्याओं में संसोधन करने की मांग मुख्यमंत्री से की। इसके तहत लाडली पेंशन में लड़की की शादी के बाद परिवार पहचान पत्र से नाम हटने के कारण पात्र व्यक्ति का पेंशन फार्म ऑनलाइन नहीं होता। कई बुजर्गों के पास उम्र का प्रमाण नहीं होता, इस कारण वे सम्मान-भता पेंशन से वंचित रह जाते हैं। इनके लिए मेडिकल बोर्ड की व्यवस्था फिर से शुरू हो, पेंशन में 15 वर्ष हरियाणा में रहने की शर्त को हटाया जाए, पेंशन का स्टेटस करने का लॉगिन पेंशन ऑफिस को दिया जाए ताकि परिवार पहचान पत्र चेक करके पेंशन अप्लाई करने वाले का स्टेटस व संबंधित कागजात जांचे जा सके।
सैनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि बहादुरगढ़ में परिवार पहचान पत्र को ठीक करने व पेंशन संबंधित कागजात को चेक करने वाले संबंधित अधिकारी आमजन को परेशान करने का काम कर रहे हैं। संबंधित अधिकारी हर बार नया ऑब्जेक्शन लगाकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। वहीं कुछ सीएसआई सेंटर वाले पेंशन संबंधित फार्म अप्लाई करने के नाम पर मनमर्जी फीस ले रहे हैं। मुख्य्मंत्री ने आश्ववासन दिया कि सभी जनहित की मांगों को पूरा किया जाएगा।