{"_id":"644049df0c05e942e7038c74","slug":"mercury-dropped-by-three-degrees-relief-from-heat-bahadurgarh-news-c-17-1-127779-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन डिग्री गिरा पारा, गर्मी से मिली हलकी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन डिग्री गिरा पारा, गर्मी से मिली हलकी राहत
Thu, 20 Apr 2023 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पहाड़ी क्षेत्रों से आई ठंडी हवाओं के चलते मौसम का पारा तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 38 पर पहुंच गया। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिन एक डिग्री पारा और गिरने का अनुमान बताया है। 24 अप्रैल तक गर्मी से राहत रहेगी। इसके बाद फिर से तापमान बढ़ेगा और गर्मी के तेवर तल्ख होंगे।
बुधवार की सुबह ही मौसम में अचानक बदलाव आया और लोग जब सोकर उठे तो ठंडी हवा चलती रही। ऐसे में तापमान भी तीन डिग्री लुढ़ककर 38 डिग्री पर आ पहुुंचा। जबकि न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दो-तीन दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन 25 अपै्रल के बाद तापमान तेजी के साथ बढ़ेगा और लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
बुधवार को दिन भर सूर्य देव की तपिश कम रही और तेज हवा चलती रही। तापमान भी 38 डिग्री रहा। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रही। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार वीरवार और शुक्रवार को कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी या बारिश के आसार हैं।अधिकतम तापमान एक डिग्री और कम हो सकता है। न्यूनतम तापमान भी 20 से 21 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 22 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। 22 से 24 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रह सकता है। तीन दिनों से बहादुरगढ़ का तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ था। अब एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी पहाड़ों की ओर बढ़ रहा है। वीरवार तक बिजली चमकने और गरज के साथ अच्छी बारिश की संभावना है। शाम और रात के समय आंधी और तेज हवाएं चलेंगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 3 डिग्री से 5 डिग्री तक कम हो सकता है। वीकेंड तक लू के वापस आने की संभावना है। 25 अपै्रल के बाद तापमान तेजी से बढ़ सकता है।
विज्ञापन
प्रदूषण से भी राहत
बहादुरगढ़ में फिलहाल हवा सांस लेने लायक है। बुधवार को 4 बजकर 10 मिनट पर प्रदूषण 179 एक्यूआई रहा। दिल्ली का एक्यूआई ओरेंज कलर में 236, फरीदाबाद का 184, गुरुग्राम का 283, नोएडा का 230, पानीपत का 221, रोहतक का एक्यूआई 205 ओरेंज कलर में दर्ज है। आने वाले दिनों में प्रदूषण बढने की संभावना है।
-- -- -- -- -- -- --