फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Meenakshi won 4 medals in cycling, villagers happy

Jhajjar-Bahadurgarh News: मीनाक्षी ने साइकिलिंग में जीते 4 पदक, ग्रामीणों में खुशी

Tue, 07 Nov 2023 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Meenakshi won 4 medals in cycling, villagers happy
बेरी। बचपन से ही साइकिल चलाने की शौकीन गांव दुबलधन की बेटी मीनाक्षी ने अपनी प्रतिभा के बल पर गोवा में आयोजित साइकिलिंग प्रतियोगिता में 4 पदक जीतकर देश का ही बल्कि अपने जिले का नाम भी रोशन किया है। इस उपलब्धि पर गांव दूबलधन के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और गांव में पहुंचने पर खिलाड़ी मीनाक्षी का स्वागत किया जाएगा। मीनाक्षी के पिता नरेंद्र रोहिल्ला ने बताया कि मीनाक्षी रोहिल्ला ने गोवा में आयोजित साइकिलिंग प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण पदक व संयुक्त तौर पर रजत पदक पर कब्जा किया है। बताया कि इससे पहले मीनाक्षी ने अगस्त में थाईलैंड में हुई एशिया कप खेल में साइकिलिंग प्रतियोगिता में एक साथ 4 स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया था। सितंबर में अमृतसर में हुई साइकिलिंग प्रतियोगिता में भी 4 स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया था। इससे पहले भी खिलाड़ी मीनाक्षी साइकिलिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अनेकों पदक जीतकर देश व जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। मीनाक्षी रोहिल्ला ने बताया कि बचपन से ही साइकिल चलाने का शौक है और साइकिलिंग प्रतियोगिता में जीते मेडल में जीत का श्रेय अपने कोच व माता-पिता को देना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed