फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Medal winning players were felicitated

Jhajjar-Bahadurgarh News: पदक विजेता खिलाड़ियों का किया गया अभिनंदन

Fri, 12 Jan 2024 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Medal winning players were felicitated
-फोटो 54 : विजेता खिलाड़ी अपनी जीत की खुशी मनाते हुए।
बहादुरगढ। नेपाल में हुई छठी इंडो-नेपाल खेल प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। विजेता खिलाड़ियों के यहां पहुंचने पर खेल प्रशंसकों व अभिभावकों ने फूल मालाओं ने अभिनंदन किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही भविष्य में इसी तरह देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

5 से 11 जनवरी तक नेपाल में छठी इंडो नेपाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों से 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बहादुरगढ़ से 10 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाते हुए पदक जीते। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों और श्रेणियों में कुल 11 मेडल जीते। जिसमें अंडर-14 में 4 गोल्ड और 7 सिल्वर पदक शामिल है। दौड़ प्रतियोगिता में अंडर-14 श्रेणी में स्वास्तिक ने गोल्ड, पनव शर्मा ने सिल्वर व अंडर-12 श्रेणी में मिलन ने सिल्वर पदक हासिल कर अभिभावकों का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

वहीं बैडमिंटन में अंडर-14 श्रेणी में चैतन्य और वंश ने सिल्वर पदक हासिल किया। अंडर-12 श्रेणी में विराज ने गोल्ड, अंडर-14 श्रेणी योगा में दक्ष ने गोल्ड और शौर्य प्रताप ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता। पनव शर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों ने जीत का श्रेय कोच मोहित, अजय व अभिभावकों को दिया। स्वागत करने वालों में अर्पिता आचार्या व खिलाड़ियों के अभिभावक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed