फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Matru murder case solved in 24 hours, one arrested

मटरू हत्याकांड की वारदात 24 घंटे में सुलझी, एक गिरफ्तार

Mon, 11 Oct 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Matru murder case solved in 24 hours, one arrested
गांव छारा में हुए ईंट व्यवसायी बिजेंद्र उर्फ मटरू पहलवान हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक छारा गांव के रहने वाले हिमांशु ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पहलवान की हत्याकर उनकी स्कार्पियो छीन ली थी। हिमांशु ने बताया कि उन लोगों ने पहलवान से शराब पीने के लिए रुपये मांगे पर उसने रुपये देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद गोली मार कर मटरू की हत्या कर दी और उसकी स्कार्पियो ले गए। पुलिस ने हिमांशु के दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

रविवार को थाना सदर बहादुरगढ़ मेें एएसपी बादली अमित यशवर्धन ने बताया कि उन्होंने बताया कि गांव के ही रहने वाले हिमांशु व उसके दो साथियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। गांव में जिस मार्ग पर हत्या हुई है वहीं तीनों युवक शराब पी रहे थे। उन्होंने बिजेंद्र उर्फ मटरू की गाड़ी रुकवाते हुए और नशा करने के लिए रुपये मांगे थे। लेकिन उसने नशे के लिए रुपये देने से मना किया तो वे कहासुनी करने पर उतारू हो गए। एक आरोपी उसकी गाड़ी की चाबी निकालने लगा तो उनमें कहासुनी हो गई। जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरा तो एक युवक ने अवैध हथियार से उस पर गोली चला दी। जो उसकी कनपटी के पास जा लगी। मालूम हो कि बिजेंद्र उर्फ मटरू पहलवान की हत्या की वारदात को जल्द सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बादली के एएसपी अमित यशवर्धन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। इस एसआईटी में डीएसपी राहुल देव, थाना आसौदा प्रभारी निरीक्षक बाबूलाल, थाना सदर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, सीआईए वन प्रभारी रविंद्र कुमार व साइबर सेल प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी। पत्रकार वार्ता के दौरान सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार, थाना सदर प्रबंधक निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, पुलिस प्रवक्ता चमनलाल समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed