फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Matnhel hospital beds will be increased from 30 to 50

30 से बढ़ाकर 50 बेड का होगा मातनहेल अस्पताल,

Mon, 02 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Mon, 02 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। नए साल में सामान्य अस्पताल में कई सुविधाएं मिलेंगी। लोगों को उनके घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मातनहेल में 50 बेड का अस्पताल भी इस साल चालू हो जाएगा। इसके बाद आसपास के काफी गांवों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। उन्हें अब तक इलाज के लिए करीब 40 किलोमीटर दूसरे जिला मुख्यालय पर आना होता था। मातनहेल में सामान्य अस्पताल चालू के बाद उन्हें यह स्वास्थ्य बिगड़ने पर तत्काल इलाज मिल जाएगा। फिलहाल मातनहेल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 बेड का अस्पताल चलाया जा रहा है। सोशल वैलफेयर के तहत बन रही नई बिल्डिंग के इस वर्ष पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद वहां पर 50 बेड का अस्पताल चालू करवा दिया जाएगा। वहीं इसके अलावा भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई सौगातें जनता को दी जाएंगी।
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की रहेगी सुविधा
मातनहेल में 50 बेड का अस्पताल चालू होते ही वहां पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। सरकारी शुल्क पर सुविधा मिलने के चलते लोगों का काफी फायदा होगा। वर्तमान में क्षेत्र के लोगों को अल्ट्रसाउंड और एक्सरे के लिए झज्जर का रुख करना पड़ता है। वहीं निजी लैब पर जाना पड़ जाए तो लोगों को जेब पर जमकर डाका डाला जाता है।
विज्ञापन


ऑटो एनालाइजर होगा चालू
नए साल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऑटो एनालाइजर की सुविधा भी जनता को उपलब्ध करवाई जाएगी। विभाग की ओर से ऑटो एनालाइजर मशीन के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा हुआ है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद फरवरी तक मशीन काम करना शुरू कर देगी। ऑटो एनालाइजर मशीन से ये फायदा होगा कि इसमें सभी टेस्ट एक साथ हो जाएंगे, अलग से कोई टेस्ट करने की जरूरत नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिजियोथैरेपी मशीनें भी होंगी शुरू
रेडक्रास की ओर से उपलब्ध करवाई गई फिजियोथैरेपी मशीनों को मुरम्मत के अभाव में अभी तक चालू नहीं किया गया था लेकिन कुछ समय पूर्व ही एडीसी की मध्यस्थता में हुई बैठक में तय हुआ था कि मशीनों की मुरम्मत स्वास्थ्य विभाग ही करवाएगा। इसके चलते अब विभाग की ओर से इन मशीनों को दुरुस्त करवाया जा रहा है। इसके बाद फिजियो के मरीजों की इनका लाभ मिल सकेगा।

पोस्टमार्टम रूम को भी मिलेगा नया भवन
पोस्टमार्टम रूम को भी इस वर्ष कंडम घोषित किया जा रहा है। कंडम घोषित होने के पश्चात रूम की जगह नई बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिससे अस्पताल के विस्तार की ओर कदम बढ़ाया जा सके। वहीं विभाग के कुछ क्वार्टर को भी कंडम घोषित कर उनका नवीनीकरण किया जाएगा। जिसके बाद चिकित्सकों को भी नए भवन का लाभ  मिलेगा।



डिप्टी सीएमओ डा. एनके गर्ग ने बताया कि विभाग की ओर से इस वर्ष ऑटो एनलाइजर के अलावा फिजियोथैरेपी की मशीनों को लगाया जा रहा है। वहीं मातनहेल के 50 बेड अस्पताल को भी चालू किया जा रहा है, जहां पर एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा रहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed