{"_id":"6005d2cb8ebc3e2f2679d695","slug":"matlauda-won-haryana-style-women-s-kabaddi-by-defeating-punjab-bahadurgarh-news-rtk591486781","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतलौड़ा ने पंजाब को हराकर जीती हरियाणा स्टाइल महिला कबड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतलौड़ा ने पंजाब को हराकर जीती हरियाणा स्टाइल महिला कबड्डी
विज्ञापन
मतलौड़ा की विजेता टीम के साथ आयोजक किसान। संवाद
- फोटो : Bahadurgarh
महिला किसान दिवस के अवसर पर ढांसा बॉर्डर पर महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्टाइल कबड्डी व हरियाणा स्टाइल कबड्डी में छह, लड़कों की 4 टीमों ने भाग लिया।
लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में महाराण गांव व महर्षि दुर्वासा अकादमी दूबलधन की टीम संयुक्त विजेता रही। केलांग भिवानी टीम उपविजेता रही। स्पोर्ट अकादमी मदीना तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की चार टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें महर्षि दुर्वासा अकादमी को प्रथम स्थान मिला, जबकि गुलिया क्लब बादली उपविजेता रही। हरियाणा स्टाइल कबड्डी में महिला की तीन टीमों ने भाग लिया, जिसमें मतलौड़ा की टीम ने पंजाब को 20 के मुकाबले 24 अंकों से हराकर जीत दर्ज की।
इन खिलाड़ियों ने जीता दिल
वर्ल्ड कप कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाली रामभतेरी भी मौजूद रहीं। चोटिल होने के चलते वह नहीं खेल सकीं, लेकिन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती रहीं। मतलौड़ा की आशा को बेस्ट रेडर चुना गया, जबकि सुमित को बेस्ट कैचर। इसके अलावा धौली ने दर्शकों का मनोरंजन किया। इस मौके पर सर्वखाप एवं गुलिया खाप अध्यक्ष विनोद बादली, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश बेनीवाल, राजेंद्र सोलंकी एडवोकेट, जयसिंह अहलावत प्रधान अहलावत खाप के अलावा अन्य उपस्थित रहे।