फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mata Bhimeshwari Devi Fair

भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मांगी मन्नतें

Mon, 18 Jan 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Mon, 18 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mata Bhimeshwari Devi Fair
माता भीमेश्वरी मंदिर में रविवार को अष्टमी के दिन मंदिर में भक्तों
विज्ञापन
की भीड़ उमड़ी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के के दरबार में नवरात्र के अलावा हर माह मां अष्टमी के दिन पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।

मां के भक्तों ने पवित्र सरोवर से मिट्टी निकालकर स्नान करके अपने परिवार की मंगल कामना की। मां के दरबार मे सुबह 4 बजे कतारें लगनी आरंभ हो गई थी।

सुबह साढ़े चार बजे मां को अंदर वाले दरबार से बाहर वाले भवन में लाया गया। जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ स्नान करवाया उसके बाद मंगला आरती करके मां के दर्शन भक्तों के लिए खोल दिए गए।

उसके बाद मां के दर्शनों का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम वशिष्ठ का कहना था कि हर माह अष्टमी के दिन मां के दरबार मे भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़े की जात, बच्चों के बाल उतरवाकर भक्तों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed