{"_id":"609048798ebc3ecc2b6bfc3c","slug":"massakhores-set-up-shops-in-vegetable-market-police-closed-the-market-jhjhar-news-rtk607073790","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासाखोरों ने सब्जी मंडी में लगाई दुकानें, पुलिस ने बंद करवाई मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासाखोरों ने सब्जी मंडी में लगाई दुकानें, पुलिस ने बंद करवाई मंडी
विज्ञापन
झज्जर। लॉकडाउन लागू होने के बाद बाजारों में दुकानें पूरी तरह से बंद रही। मेडिकल स्टोर व जरूरी सामान की दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानें पूरी तरह से बंद रही। सोमवार सुबह के समय शहर की सब्जी मंडी में लॉकडाउन लागू होने के बावजूद मासाखोरों ने फड़ों पर अपनी दुकानें सजा ली थी। जब इस बात का पुलिस को पता चला तो काफी संख्या में कर्मी सब्जी मंडी पहुंचे और उन्होंने सब्जी मंडी को खाली करवाया। इस दौरान मासाखोर पुलिस को देखकर अपनी सब्जी को फड़ों पर छोड़कर ही इधर-उधर भागने लगे। सब्जी मंडी में काफी समय तक अफरा-तफरी का माहोल बना रहा। पुलिस ने दुकानदारों को हिदायत दी की अब उन्होंने लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
सोमवार को बाजारों में दिनभर पुलिस टीमें गश्त करती रही, लेकिन आवश्यक सामान की दुकानों को छोड़कर सभी दुकाने बंद रही। वहीं सड़कों व बाजारों में लॉक डाउन के कारण सन्नाटा पसरा रहा। शाम के समय एक बार लोग घरों से निकलने शुरू हो गए थे। लेकिन चौक चौराहों पर पुलिस को देखकर वे वापस ही अपने घरों में चले गए।