{"_id":"5fd7cdfa8ebc3e3c87151d34","slug":"masked-youth-snatched-the-car-by-firing-a-pistol-at-the-temple-jhjhar-news-rtk58638146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश युवकों ने कनपटी पर पिस्तौल तानकर कार छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश युवकों ने कनपटी पर पिस्तौल तानकर कार छीनी
विज्ञापन
बेरी। गुढ़ा बाईपास के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने चालक की कनपटी पर पिस्तौल तान कर कार छीन ली और फरार हो गए। कार चालक ने गाड़ी छीनने की सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित कार मालिक की शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव झांसवा निवासी संदीप कुमार पुत्र कर्मबीर दिल्ली में लेक्चरर है। शुक्रवार सुबह वह गांव से दिल्ली ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह गुढ़ा बाईपास के पास पहुंचा तो वहां बाइक लिए खड़े तीन नकाबपोश युवकों ने कार को रोकने का इशारा किया। संदीप ने कार रोकी बाइक सवार युवकों ने संदीप से पूछा कि बहादुरगढ़ जाओगे। जब उसने कहा कि हां बहादुरगढ़ जाऊंगा तो एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। दूसरा बदमाश पीछे की खिड़की खोलकर अंदर बैठ गया। वे कार को गांव दुल्हेड़ा की तरफ ले गए। गांव दुल्हेड़ा के पास संदीप को ड्राइवर सीट से उतार कर पीछे बिठा दिया। आरोपी गांव दुल्हेड़ा में उसे घुमाते रहे। करीब एक घंटे बाद नकाबपोश बदमाशों ने छारा बाईपास के पास संदीप को उतार दिया और कार लेकर झज्जर की तरफ भाग गए। बदमाशों के कार लेकर फरार होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
गांव झांसवा के युवक संदीप कुमार से कार छीनने की शिकायत मिली है। पीड़ित युवक की शिकायत पर अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। प्रयास है कि जल्द ही गाड़ी छीनने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी थाना, दुजाना।