{"_id":"69785cb5c347237f4a0172b2","slug":"masked-miscreants-robbed-a-family-in-jhajjar-2026-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने की लूट: काली स्कॉर्पियो में आए थे आरोपी, हवाई फायर कर परिवार से नकदी और गहने लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने की लूट: काली स्कॉर्पियो में आए थे आरोपी, हवाई फायर कर परिवार से नकदी और गहने लेकर हुए फरार
Tue, 27 Jan 2026 12:06 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 27 Jan 2026 12:06 PM IST
सार
हरियाणा के झज्जर में सोमवार रात को बदमाशों ने एक गाड़ी में सवार परिवार से लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश स्कॉर्पियो में आए थे। हवाई फायर कर बदमाश परिवार से नकदी और गहने लूट कर ले गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर चौकी के अंतर्गत सोमवारआधी रात को बेरी-कलानौर मार्ग पर स्कॉर्पियो सवार नकाबपोश युवकों ने हवाई फायरिंग करते हुए कार में सवार होकर गुरुग्राम शीतला माता मंदिर जा रहे परिवार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार युवक बेरी की तरफ भाग गए। घटना की सूचना टैक्सी चालक ने डायल 112 पर दी। घटना के बाद बेरी एसीपी अनिल कुमार, थाना प्रभारी विकासव साइबर सेल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव मोरका जिला भिवानी निवासी पवन ने बताया कि वह पिछले करीब दो साल से टैक्सी चलाने का काम कर रहा है। सोमवार रात को गांव सुरपूरा निवासी उमेद, उसकी पत्नी रितु व मां संतोष, उमेद की बहन गांव कासनी खुर्द जिला भिवानी निवासी रेणू को कार में लेकर गुरुग्राम शीतला माता मंदिर जा रहा था। जब कार बेरी-कलानौर मार्ग पर जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पास पहुंची तो काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार नकाबपोश दो युवकों ने मेरी कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी।
विज्ञापन
हवाई फायर कर की लूट
स्कॉर्पियो सवार उतर कर आए और हवाई फायर करते हुए कहा जो तुम लोगों के पास है वह हमें दे दो नहीं तो हम सबको जान से मार देंगे। स्कॉर्पियो सवार युवकों ने कार से चालक मोबाइल व 2500 रुपये नकदी, उमेद का मोबाइल, उमेद की मां संतोष से एक हजार रुपये नकदी व सोने की बालियां, उमेद की पत्नी रितु का मोबाइल व दोनों कानों की आर्टिफिशियल बालियां व उमेद की बहन रेणू के सोने की बालियां लेकर मौके से फरार हो गए।
रात करीब 2 बजे जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पास गुरुग्राम शीतला माता मंदिर पर टैक्सी लेकर जा रहे गांव सुरपूरा निवासी परिवार के साथ स्कॉर्पियो सवार नकाबपोश युवकों ने लूट की है। टैक्सी चालक की शिकायत पर स्कॉर्पियो सवार नकाबपोश युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। -विकास कुमार, थाना प्रभारी बेरी।